आग का गोला बनी स्लीपर बस, पुलिस ने 43 सवारियों को खींचकर निकाला,

X
By - भारत हलचल |28 Nov 2025 1:07 PM IST
कानपुर। रामादेवी फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह एक चलती स्लीपर बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दिल्ली से वाराणसी जा रही इस बस में कुल 43 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस के जवान मौके पर दौड़े और तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे बस को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई, लेकिन यात्रियों का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Next Story
