नगर निगम की कार्रवाई-: टेंपो में ले जाई जा रही 480 किलो प्रतिबंधित पॉलिथिन थैलियां जब्त, व्यापारी पर लगाया जुर्माना

X

भीलवाड़ा बीएचएन। राज्य सरकार की ओर से प्रतिबंधित पॉलिथिन के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी है। इसी के तहत शनिवार को निगम की टीम ने टेंपो से ले जाई जा रही 480 किलो पॉलिथिन थैलियां जब्त कर ली। साथ ही संबंधित व्यापारी से 11 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया।

नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि अभियान के तहत नगर निगम टीम शनिवार को कार्रवाई के लिए निकली। इस दौरान गल्र्स कॉलेज के नजदीक एक सवारी टेंपो को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें प्रतिबंधित पॉलिथिन की थैलियों से लदे 11 कट्टे मिले। इन कट्टों सहित टेंपो को टीम नगर निगम ले गई। जहां थैलियों का वजन करने पर 480 किलो पाया गया।

होमगार्ड इंचार्ज जोरावर सिंह ने बताया कि टेंपो चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह पॉलिथिन वह ट्रांसपोर्ट नगर से भरकर लाया और नागौरी प्लास्टिक पर ले जा रहा था। इसके चलते निगम ने उक्त फर्म के संचालक को बुलाकर उस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। सिंह ने बताया कि संचालक ने उक्त जुर्माना राशि जमा करवा दी। निगम ने पॉलिथिन को जब्त कर लिया। निगम की टीम की सूचना पर प्रदूषण मंडल से भी अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

Next Story