सीएम भजनलाल का सदन में 'हुंकार': बोले- 'मुझे 5 बनाम 2 साल की बहस मंजूर, स्पीकर वक्त तय करें'

सीएम भजनलाल का सदन में हुंकार: बोले- मुझे 5 बनाम 2 साल की बहस मंजूर, स्पीकर वक्त तय करें
X


जयपुर। विधानसभा में गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। सीएम ने कांग्रेस की चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि वे सदन में 'पांच साल बनाम दो साल' के कामकाज पर बहस के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने इसके दस्तावेज सदन की पटल पर रखते हुए स्पीकर से बहस का समय तय करने का आग्रह किया।

डोटासरा पर बिना नाम लिए 'तीखे' बाण

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए उन्हें 'अतिज्ञानी' बताया। सीएम ने तंज कसते हुए कहा:

* कीचड़ और पत्थर: "वे कहते हैं कि कीचड़ में पत्थर डालने से खुद पर आता है, लेकिन जो खुद पूरी तरह कीचड़ में सना हो, उसे क्या फर्क पड़ता है?"

* कुर्सी और ज्ञान: "कुछ लोग कुर्सी जाते ही ज्ञान का ग्रंथ बन जाते हैं। जब हाथ में हुकुम था और जेब में सवाल (पेपर), तब नैतिकता की किताब कहाँ थी?"

* घी और उपदेश: "कल तक जो घी पीने में व्यस्त थे, आज उपदेश दे रहे हैं कि भ्रष्टाचार है। जब सत्ता थी और मुंह में माखन था, तब विवेक छुट्टी पर क्यों था?"

पेपर लीक और युवाओं पर घेरा

सीएम ने पिछली सरकार के दौरान हुए पेपर लीक मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि तब युवाओं की याद क्यों नहीं आई? उन्होंने कहा कि ईमानदारी कोई रिटायरमेंट के बाद की योजना नहीं है, यह कुर्सी पर बैठकर दिखानी होती है। युवाओं को खोखले भाषण नहीं, बल्कि निष्पक्ष परीक्षाएं चाहिए।

मुख्यमंत्री के जवाब के दौरान कांग्रेस विधायकों ने एसआईआर और कार्यकाल की तुलना को लेकर दो बार भारी हंगामा किया। हंगामे और जवाब के बाद सदन की कार्यवाही 11 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.


Next Story