सोमालिया: रनवे से फिसलकर समुद्र तट पर गिरा यात्री विमान, 50 लोग थे सवार

मोगादिशु। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक बड़ा विमान हादसा टल गया। अदन अब्दुल्ले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तकनीकी खराबी के बाद एक यात्री विमान आपातकालीन लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर सीधे पास के समुद्र तट पर जा गिरा। विमान में कुल 50 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे।
सोमालिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के निदेशक अहमद मोअलिम ने जानकारी दी कि 'स्टारस्की एविएशन' के इस विमान ने उत्तरी शहर गाल्कासियो के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के मात्र 15 मिनट बाद ही विमान में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने इसे वापस उतारने का प्रयास किया।
वायरल वीडियो में देखा गया कि विमान जमीन पर गिरा हुआ है और यात्री खुद विमान से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं. मौके पर सुरक्षाकर्मी और स्थानीय लोग मौजूद थे. विमान का एक दरवाजा खुला था. इस विमान का संचालन स्टार्स्की एयरलाइंस कर रही थी, जो सोमालिया की प्रमुख एयरलाइंस और टूरिज्म कंपनियों में शामिल है.
सोमाली सिविल एविएशन अथॉरिटी (SCAA) के डायरेक्टर अहमद मुअल्लिम हसन ने बताया कि विमान में कुल 55 लोग सवार थे, जिनमें 50 यात्री और 5 क्रू मेंबर शामिल थे. सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. उन्होंने बताया कि टेकऑफ के तुरंत बाद तकनीकी समस्या सामने आई थी.
कुछ समय के लिए एयरपोर्ट बंद रख गया
एक एयरपोर्ट अधिकारी ने कहा कि हादसे के बाद सबसे बड़ी चिंता यह थी कि कहीं विमान में आग न लग जाए, क्योंकि यह समुद्र के बहुत पास गिरा था. इसी वजह से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. हादसे के बाद कुछ समय के लिए एडन अड्डे एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था, ताकि इमरजेंसी टीमें मौके तक पहुंच सकें. बाद में एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन फिर से सामान्य कर दिया गया. SCAA ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
