मेवाड़ महामंडलेश्वर चेतन दास महाराज पंचतत्व में विलीन, 50 हजार श्रद्धालुओं ने दी अंतिम विदाई

X
By - मदन लाल वैष्णव |5 July 2025 1:07 PM IST
कपासन । श्री सांवलिया धाम आश्रम मुंगाणा के महंत, मेवाड़ महामंडलेश्वर चेतन दास महाराज शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। शुक्रवार को हार्ट अटैक आने से उनका आकस्मिक निधन हो गया था। आज सुबह आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के अलावा कई अन्य राज्यों से भी संत और अनुयायी पहुंचे थे।
महामंडलेश्वर चेतन दास महाराज अपने धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से मेवाड़ क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके अनुयायियों का कहना है कि उन्होंने एक सच्चा संत और मार्गदर्शक खो दिया है। आश्रम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने उनके जीवन और कार्यों को याद किया।
Tags
Next Story
