लघुशंका के लिए रात में नींद से उठा युवक छत से गिरा, हुई मौत

लघुशंका के लिए रात में नींद से उठा युवक छत से गिरा, हुई मौत
X

भीलवाड़ा बीएचएन। लघुशंका के लिए रात में नींद से उठा युवक छत से नीचे गिर गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना, गंगापुर थाने के करणजी की खेड़ी गांव में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

गंगापुर थाने के सहायक उप निरीक्षक कैलाशचंद्र जीनगर ने बताया कि करणजी की खेड़ी निवासी अंबालाल 43 पुत्र चुन्नीलाल बैरवा बीती रात छत पर सो रहा था। शुक्रवार रात 11.50 बजे वह लघुशंका के लिए नींद से उठा। छत के रोष की दीवार नहीं होने से वह असंतुलित होकर नीचे जा गिरा। गंभीर रूप से घायल अंबालाल को परिजन पहले गंगापुर और बाद में जिला अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

Next Story