गृहस्वामी अस्पताल में भर्ती था, चोर घर से ले उड़े दो लाख व जेवरात, दहशत

गृहस्वामी अस्पताल में भर्ती था, चोर घर से ले उड़े दो लाख व जेवरात, दहशत
X

भीलवाड़ा बीएचएन। शहर के प्रताप नगर थाना इलाके में सौ फीट रोड इलाका और क्षेत्र में बसी कॉलोनियां चोर-लुटेरों के निशाने पर हैं। इसी क्षेत्र में बीती रात एक और सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाकर नकदी सहित सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया। वारदात के बाद क्षेत्रीय बाशिंदों में दहशत है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सौ फीट रोड़ पर चित्तौड़ ग्रेनाइट-मार्बल वाली गली में रहने वाले अनुराग तेली ने चोरी की रिपोर्ट थाने में दी है। बताया गया है कि अनुराग के पिता गोपाल तेली अस्पताल में भर्ती हैं। इसके चलते अनुराग भी रात में अस्पताल गया था। घर सुना था। इसका फायदा उठाकर चोरों ने मकान के ताले तोडक़र दो लाख रुपये की नकदी, सोने की रामनामी, चांदी की कडिय़ां, पायजैब आदि गहने चुरा लिये। वारदता का पता सुबह अस्पताल से घर लौटने पर चला। इसके बाद अनुराग ने थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story