भारत बंद का दिखने लगा असर: पटना में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई जिलों में ट्रेन रोकी; भारत बंद का देखें बिहार में असर

पटना में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई जिलों में ट्रेन रोकी; भारत बंद का देखें बिहार में असर
X

राजस्थान में अलर्ट, पांच जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित



नई दिल्ली। एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज दलित संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। बिहार और राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों में बंद का असर देखा जा रहा है।बिहार के जहानाबाद में प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। पुलिस परीक्षा के लिए जा रहे छात्र भी परेशान हुए। राजस्थान के भरतपुर में इंटरनेट बंद है।


भारत बंद का कहां-कहां असर

पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज




पटना में प्रदर्शकारियों डाकबंगला चौराहा से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। पटना पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानें। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर इन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। प्रदर्शन उम्र होते देखे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस अब वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इधर, आरा, दरभंगा और मधुबनी में ट्रेन रोक दी गई है। दरभंगा में प्रदर्शनकरियों ने संपर्कक्रांति ट्रेन को रोक दिया और हंगामा कर रहे हैं।

अंबेडकर हॉस्टल के पास आगजनी



पटना में भी अब भारत बंद का असर दिखने लगा है। महेंद्रू सुल्तानगंज इलाके के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंबेडकर हॉस्टल के पास प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की और अशोक राजपथ को जाम कर दिया। इधर बाइपास इलाके में जाम का असर दिख रहा है। यहां भी आवागमन बाधित है। बेउर मोड़ के पास भी सड़क जाम है। भीम आर्मी के कार्यकर्ता सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

भारत बंद का असर उन राज्यों में ज्यादा देखने को मिल रहा है, जहां विपक्षी दल ताकतवर हैं। उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा समेत सभी विपक्षी दलों ने बंद का समर्थन किया है।

राजस्थान में बंद को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। जयपुर, दौसा, भरतपुर, डीग और गंगापुर में आज स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

सरकारी कार्यालय चालू रहेंगे। बैंकों में भी कामकाज होगा। हालांकि परिवहन पर असर पड़ने के कारण कर्मचारियों को दफ्तर पहुंचने में परेशानी हो सकती है।


Next Story