जहरीले जंतु के काटने से किसान व अचानक तबीयत बिगडऩे स बुजुर्ग महिला की मौत

जहरीले जंतु के काटने से किसान व अचानक तबीयत बिगडऩे स बुजुर्ग महिला की मौत
X

भीलवाड़ा बीएचएन। जहरीले जंतु के काटने से एक किसान, जबकि अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। ये घटनायें पंडेर व प्रताप नगर थाना इलाकों में हुई है।

एमजीएच चौकी सूत्रों के अनुसार, पंडेर थाने के आटोली निवासी श्रवण गिरी 58 पुत्र गांगा गिरी खेत पर कृषि कार्य करने गये, जहां उन्हें जहरीले जानवर ने काट लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन श्रवण गिरी को यहां जिला अस्पताल ले आये, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

इसी तरह एक अन्य घटना प्रताप नगर थाना इलाके में हुई। आजाद नगर निवासी पूनम 62 पत्नी तुलसीराम सिंधी की शुक्रवार शाम घर पर ही अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके चलते पूनम वहीं बेहौश हो गई। उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है।

Next Story