धूजणी: शीत लहर का प्रकोप, भीलवाड़ा में छाया कोहरा, रेंगते हुए नजर आए वाहन

X

भीलवाड़ा में नए साल के दुसर दिन की शुरुआत भी घने कोहरे से हुई है। विजिबिलिटी सिर्फ 20 से 30 मीटर तक की ही रही। ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। बुधवार रात गलन बरकरार थी। हालांकि दिन के तापमान में गिरावट आई है।कोहरे के चलते हाईवे पर वाहन रेंगते हुए चलते नजर आए जबकि शहर में भी ऐसे ही हालात दिखे। तेज सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है।



शाम होते ही चलने लगती ठंडी हवाएं

भीलवाड़ा में लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। बुधवार सुबह बादल छाए हुए थे, लेकिन उसके बाद धूप निकली थी। शाम होते ही ठंडी हवाएं चलने लगी जिसके कारण गलन भी बढ़ गई है। बुधवार की तरह ही नए साल के दूसरे दिन की शुरुआत भी घने कोहरे से हुई। विजिबिलिटी सिर्फ 20 से 30 मीटर तक की दर्ज हुई है। इस दौरान आज शहरी विजिबिलिटी कोहरे की वजह से कम नजर आई।आज सुबह से ही सड़कों पर बीस मीटर दूर तक देखने में भी कठिनाई आ रही थी। गाड़ियों को लाइट का सारा लेना पड़ रहा है। वही ग्रामीण क्षेत्रों में कौर की वजह से कुछ दिखाई नहीं दे रहा है जिसके कारण लोगों को खेती में कार्य करने में कठिनाई आ रही है।



शीतलहर और कोहरे से सबसे अधिक मजदूर और काम पर जाने वाले लोग प्रभावित हो रहे है। पशुपालक पशुओं को ठंड से बचाने के अलाव का सहारा ले रहे है। ग्रामीण क्षेत्र में किसान कृषि और पशुपालन पर भी निर्भर है। वहीं, फैक्ट्रियों ओर निमार्ण का काम करने वाले श्रमिकों का काम भी कोहरे के कारण प्रभावित हुआ है।

Tags

Next Story