कपड़ा कारोबारी के घर में लगी आग, जुड़वां बेटियों समेत 6 लोग जिंदा जल मरे

कपड़ा कारोबारी के घर में लगी आग, जुड़वां बेटियों समेत 6 लोग जिंदा जल मरे
X

​मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के किदवई नगर इलाके में सोमवार रात एक कपड़ा कारोबारी के घर में लगी भीषण आग ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया। इस हृदयविदारक हादसे में अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें एक ही परिवार के 5 मासूम बच्चे शामिल हैं। मृतकों में जुड़वां बेटियां भी थीं, जिनकी मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।




​कपड़ा कारोबारी इकबाल अहमद के घर में रात करीब 9:30 बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के समय परिवार के सदस्य पहली मंजिल पर मौजूद थे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मकान के पीछे की दीवार तोड़कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मासूम बच्चे और महिलाएं बुरी तरह झुलस चुके थे।

​मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान एक-एक कर 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में जुड़वां बहनों सहित कुल 5 बच्चे हैं, जो इस अग्निकांड की भेंट चढ़ गए। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। भीषण हादसे में इनकी मौत

अस्पताल पहुंचाने पर रुखसार और 5 बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया।

महविश (12 साल) – फारुख की बेटी

हम्माद (4 साल) – फारुख का बेटा

अद्दस (3 साल)

नाबिया (6 माह) और इनायत (6 माह) – इकबाल-रुखसार की जुड़वां बेटियां

यह देखकर हर किसी का दिल टूट गया। इकबाल जब मस्जिद से लौटे और उन्हें पता चला, तो वे फूट-फूटकर रोने लगे। लोग उन्हें समझा-बुझाकर ढांढस बंधा रहे थे।

पुलिस जांच और कारण

पुलिस की शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस लीक होने से आग लगी होगी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि संकरी गलियों के कारण फायर ब्रिगेड को परेशानी हुई, लेकिन टीम ने छतों के रास्ते जाकर सभी को निकालने की कोशिश की।

इलाके में शोक और अफसोस

इस हादसे से पूरा किदवई नगर इलाका सदमे में है। अस्पताल में मोहल्ले के लोग और रिश्तेदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सिवाल खास के विधायक गुलाम मोहम्मद, डीएम वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसपी क्राइम अवनीश कुमार और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। इकबाल कपड़ों का कारोबार करते हैं। वे ऑर्डर पर कपड़े तैयार कराते हैं और दूसरे शहरों की प्रदर्शनियों में बेचते हैं। घर में कपड़ों की बड़ी मात्रा होने से आग और खतरनाक हो गई।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story