ट्रक और बारातियों से भरी बस में जबरदस्त भिड़ंत, 6 की मौत, 13 घायल,धौलाना-मसूरी मार्ग पर भीषण हादसा

ट्रक और बारातियों से भरी बस में जबरदस्त भिड़ंत, 6 की मौत, 13 घायल,धौलाना-मसूरी मार्ग पर भीषण हादसा
X


धौलाना (हापुड़)। धौलाना-मसूरी मार्ग पर रविवार देर रात खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया जब एक दर्दनाक सड़क हादसे ने छह परिवारों के चिराग बुझा दिए। अरविंद डेयरी के पास बारात से लौट रही बस और सामने से आ रहे ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

**खाई में पलटे दोनों वाहन, मची चीख-पुकार**

जानकारी के अनुसार, डासना निवासी इकराम कुरैशी के पुत्र की बारात गुलावठी गई थी। शादी समारोह के बाद खुशियों से सराबोर बाराती देर रात करीब 1:30 बजे बस से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अरविंद डेयरी के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बस ट्रक के नीचे दब गई और दोनों ही अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा पलटे। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग व राहगीर मदद के लिए दौड़े।

**पुलिस और प्रशासन ने शुरू किया राहत कार्य**

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बस में फंसे घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया है, वहीं 13 घायलों का उपचार जारी है, जिनमें से कुछ की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

**भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:**

**समाचार:** प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

**विज्ञापन:** विजय गढवाल 6377364129

**संपर्क कार्यालय:** भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story