ईरान का अमेरिका पर पलटवार, कतर के दोहा में अमेरिकी बेस पर दागीं 6 मिसाइलें,अमेरिकी एयरबेस पर हमले के बाद एक्शन में Trump

ईरान का अमेरिका पर पलटवार, कतर के दोहा में अमेरिकी बेस पर दागीं 6 मिसाइलें,अमेरिकी एयरबेस पर हमले के बाद एक्शन में Trump
X

नई दिल्ली। ईरान ने कतर के दोहा में मौजूद अमेरिकी बेस पर सोमवार रात मिसाइल हमले किए। इजरायली अधिकारियों ने दावा किया कि ईरान की ओर से 6 मिसाइलें दागी गई।

बता दें कि भारतीय समयानुसार, रविवार सुबह अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकाने, नितांज, इस्फ्हान और फोर्डो पर हमले किए थे। इस हमले के बाद ईरान ने अमेरिका को बुरे परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

अमेरिकी की कार्रवाई के बाद यूएस की सेना अलर्ट मोड पर है। ईरान ने साफ तौर पर कहा है कि अमेरिका ने युद्ध को अपराध किया है, जिसकी कीमत उसे भुगतनी होगी। वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने अमेरिका पर हमला किया तो अमेरिकी सेना इस करारा जवाब देगी।

रविवार को अयातुल्ला अली खामेनेई शासन के अधिकारियों ने कहा था कि मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी नागरिक ईरान के निशाने पर हैं। वहीं, अयातुल्ला अली खामेनेई ने चेतावनी दी थी कि अमेरिका में मौजूद उसके स्लिपर सेल एक्टिव हो सकते हैं।

,: सिचुएशन रूम में चल रही हाई लेवल मीटिंग; रक्षा मंत्री भी मौजूद

ईरान ने सोमवार रात अमेरिका के सैन्य बेस पर हमला किया है। कतर में मौजूद अल उबेद बेस पर ईरान ने हमले किए। ईरान की ओर से 6 मिसाइलें दागीं गई।

ईरान का दावा है कि उसने अमेरिकी कार्रवाई का बदला ले लिया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, सिचुएशन रूम में हाई लेवल मीटिंग ले रहे हैं। इस मीटिंग में अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगेसेथ भी मौजूद हैं।

अमेरिका ने फोर्डो परमाणु संयंत्र को किया तबाह

ईरान की सबसे सुरक्षित माने जाने वाले परमाणु संयंत्र फोर्डो को निशाना बनाया है। उपग्रह द्वारा ली गई तस्वीरों से पता चलता है कि अमेरिका ने ईरान के भूमिगत परमाणु संवर्धन केंद्र फोर्डो की दो संरचनाओं पर सटीक निशाना साधा, जिनके बारे में विशेषज्ञों ने कहा है कि वे वेंटिलेशन साफ्ट हो सकते हैं।

ये संरचनाएं संयंत्र चालू होने के शुरुआती दिनों में दिखाई देती थीं। 2009 तक उपग्रह चित्रों में इन्हें देखा जा सकता था। लेकिन, 2011 तक दोनों संरचनाएं दिखाई देना बंद हो गईं।

Next Story