नासिक में खौफनाक हादसा: बेकाबू कार कुएं में समाई, 6 मासूमों सहित एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत

नासिक में खौफनाक हादसा: बेकाबू कार कुएं में समाई, 6 मासूमों सहित एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत
X


महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी तालुका में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। एक बेकाबू कार के कुएं में गिर जाने से उसमें सवार दरगुडे परिवार के 9 सदस्यों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह परिवार रात करीब 10 बजे एक कार्यक्रम से वापस अपने घर (इंदौर, डिंडोरी) लौट रहा था। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और कार सीधे गहरी खाईनुमा कुएं में जा गिरी। इस हृदयविदारक हादसे में जान गंवाने वालों में 6 मासूम बच्चे शामिल हैं, जिनमें एक 7 साल की बच्ची भी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद स्थानीय नागरिकों की मदद से कार व सभी शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। शवों को डिंडोरी के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। एक ही परिवार के इतने सदस्यों की एक साथ मौत से पूरे गांव और आसपास के इलाकों में मातम की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के सटीक कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान सुनील दत्तु दरगुडे (32), रेशमा सुनील दरगुडे (27), आशा अनिल दरगुडे (32), अनिल दरगुडे (14), माधुरी अनिल दरगुडे (13), श्रेयस अनिल दरगुडे (11), श्रावणी अनिल दरगुडे (11), समृद्धि राजेंद्र दरगुडे (7) और राखी सुनील दरगुडे के रूप में हुई है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story