दिल्ली विधान सभा चुनाव,एग्जिट पोल में आप हुई साफ!: भाजपा की बल्ले बल्ले, जानिए एग्जिट पोल में क्या रहे थे पिछले चुनाव के अनुमान?
दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। वोटिंग से पहले चुनाव प्रचार में आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने धुआंधार प्रचार किया। आज सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 6 बजे खत्म हुई। शाम 5 बजे तक करीब 58 फीसदी मतदान हुआ। मतदान का समय खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आ गए। सभी एक्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनती दिखाई दे रही है। पढ़िए किस एग्जिट पोल ने क्या अनुमान इस बार जताया है। यह भी जानिए कि साल 2020 में जब मतदान के बाद एक्जिट पोल के क्या नतीजे रहे थे?
दिल्ली में मतदान के बाद एग्जिट पोल के जो नतीजे आए, उनमें जागरण महापोल ने आप को 23 से 27 सीटें, बीजेपी को 41 से 45 सीटें और कांग्रेस को 0 से 1 सीटें मिलने की बात कही है।
चाणक्य स्ट्रैटजी ने आप को 25 से 28 सीटें, बीजेपी को 39 से 44 सीटें, कांग्रेस को 2 से 3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं कांग्रेस को भी 2 से 3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
पीपुल्स पल ने आप को 10 से 19 सीटें, बीजेपी को 51 से 60 सीटें मिलने की बात कही है। वहीं कांग्रेस को एक भी सीटें न मिलने का अनुमान लगाया है।
पी मार्क ने आप को 21 से 31 सीटें मिलने की बात कही है। वहीं बीजेपी को 39 से 49 सीटें पाकर बहुमत से सरकार बनाने का अनुमान लगाया है। जबकि कांग्रेस को एक जीरो सीटें मिलने की बात अपने सर्वे में कही है।
जेवीसी ने आप को 22 से 31 सीटें, बीजेपी को 39 से 45 सीटें और कांग्रेस को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।
मैट्रिक्स ने आप को 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं बीजेपी को 35 से 40 व कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिलने का अनुमान सर्वे में लगाया है।
कुल 70 सीटों में से 36 सीटें पाने पर बहुमत मिल जाता है। इस लिहाज से एक्जिट पोल के लगभग सभी सर्वे में बीजेपी की बहुमत के साथ सरकार बनती दिख रही है।
8 फरवरी को आएंगे नतीजे
दिल्ली में आज मतदान से यह तय हो गया है कि अगले पांच साल किसकी सरकार रहेगी। 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। इससे पहले लगभग सभी एक्जिट पोल में बीजेपी की 'बल्ले बल्ले' हो गई है। हालांकि आप ने इन एक्जिट पोल के नतीजों को नकार दिया है। साथ ही कहा कि असली नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। आप नेता सुशील गुप्ता ने कहा2020 में एक्जिट पोल के क्या रहे थे नतीजे?
साल 2020 में एक्जिट पोल में दिल्ली में आप को 70 सीटों में से 56 सीटें मिलने की बात कही गई थी। वहीं साल 2015 में 67 सीटें और 2013 में आप ने अपने पहले चुनाव में कुल 70 सीटों में से 28 सीटें हासिल की थीं।
2020 के एक्जिट पोल के आंकड़ों में क्या थे समीकरण?
2020 के विधानसभा चुनाव में मतदान समाप्त होने के बाद एक्जिट पोल में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के पोल ने अपने सर्वे में कहा था कि आप को 59 से 68 सीटें मिलेंगी। वहीं बीजेपी को 2 से 11 सीटें मिलने की बात कही थी।
टाइम्स नाउ ने बीजेपी को 23 सीटें और आप को 47 सीटें मिलने की बात अपने अनुमान में कही थी।
रिपब्लिक टीवी-जन की बात ने आम आदमी पार्टी को 48 से 61 सीटें और भाजपा को 9 से 21 सीटों पर जीत का अनुमान जताया था।
एबीपी न्यूज-सी वोटर ने बीजेपी को 5 से 19 सीटें और आप को 49 से 63 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। ज्यादातर सर्वे में कांग्रेस को जीरो से दो सीटें दी गईं। ये वही कांग्रेस थी जिसने लगातार तीन बार दिल्ली की सत्ता पर कब्जा करके सरकार चलाई। शीला दीक्षित का नाम फ्लायओवर बनाने में सबसे अग्रणी सीएम के तौर पर लिया जाने लगा।
क्या सही थे एग्जिट पोल?
चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीतकर स्पष्ट जनादेश हासिल किया। वहीं बीजेपी को सिर्फ 8 सीटें ही मिल पाईं। हालांकि इसका मतलब ये नहीं कि एक्जिट पोल हमेशा सही ही साबित होते हैं। पिछले कई चुनावों में ऐसा हुआ कि एक्जिट पोल के दावे गलत भी साबित हुए।