शहर में बेखौफ चोर,: पुलिस कंट्रोल रूम से सटे मेडिकल स्टोर से नकदी व चांदी के सिक्के चोरी, सीसी टीवी में कैद हुई वारदात

X

भीलवाड़ा संपत माली। गांव ही नहीं अब शहर में भी चोर बेखौफ हैं। इसका ताजा उदाहरण यहां पुलिस कंट्रोल रूम के नजदीक देखने को मिला, जहां बीती देर रात चोर ने मेडिकल स्टोर के ताले तोडक़र हजारों रुपये की नकदी चुरा ली। इस वारदात के बाद क्षेत्रीय व्यापारियों का कहना था कि पुलिस की ढिली गश्त के चलते व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, स्टेशन चौराहा पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम से सटे हिंद मेडिकल स्टोर को बुधवार रात संचालक साढ़े दस बजे बंद कर घर चला गया। सुबह संचालक राजकुमार समदानी मेडिकल स्टोर पर पहुंचा तो ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो गल्ला खुला था। सामान बिखरे पड़े थे। समदानी का कहना था कि मेडिकल स्टोर से चोर 70 से 75 हजार रुपये की नकदी, चांदी के सिक्के व अन्य सामान चुरा ले गया। मेडिकल स्टोर में लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर पता चला कि रात दो से सवा दो बजे के बीच एक नकाबपोश चोर शॉप में घुसा था, जो 5 से 7 मिनिट में वारदात को अंजाम देकर भाग गया। समदानी का कहना है कि चोरी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दे दी गई।

Next Story