जवाहर नगर की घटना: गैस पर खाना बनाते लगी आग से मां ओर दो बेटे झुलसे , हालत गंभीर

भीलवाड़ा( हलचल संपत माली), जवाहर नगर कॉलोनी में बुधवार को खाना बनाते समय गैस चूल्हे की नली निकलने से लगी आग में एक महिला अपने दो बेटों के साथ गंभीर रूप से झुलस गई।

जानकारी के अनुसार जवाहर नगर में रहने वाले विवेक कुमार द्विवेदी की पत्नी रागनी आज सुबह घर में खाना बना रही थी अचानक गैस चूल्हे की नली निकल गई और उसने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग में विकराल रूप ले लिया और रागिनी के साथ उसके दो बेटे राघव (10) और विवेक (8) गंभीर रूप से झुलस गए तीनों को उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च सेंटर पर रेफर कर दिया गया है। घटना के समय विवेक फैक्ट्री पर काम पर गया हुआ था।

Tags

Next Story