गंगापुर में ईमित्र संचालक पर चाकू से हमला, मची अफरा तफरी

गंगापुर में ईमित्र संचालक पर चाकू से हमला, मची अफरा तफरी
X

गंगापुर ।

गंगापुर में कोर्ट चौराहा के पास में एक दुकानदार पर आधा दर्जन युवकों द्वारा चाकू से हमला करने की घटना से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर गंगापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर लगे जाम को खुलवाया और जमा भीड़ को भी मौके से हटवाया।

जानकारी के अनुसार गंगापुर निवासी राहुल पवार द्वारा ईमित्र की दुकान संचालित की जाती है तभी आधा दर्जन युवक अपने सामान को उसकी दुकान के बाहर डालकर जाने लगे तो इस दौरान उनमें कहासुनी हो गई ।मामला इस कदर बढ़ गया कि आधार दर्जन यूवको द्वारा चाकू निकाल कर राहुल पवार पर हमला कर दिया । एकाएक घटना से मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर गंगापुर पुलिस मय जाप्ता के मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया । घटना के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई जिसके बाद पुलिस द्वारा यातायात सुचारू करवाया गया । गंगापुर पुलिस ने आधा दर्जन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story