पैंथर ने गांव में दी दस्तक,नोहरे में बंधे बछड़े को बनाया शिकार, दहशत में ग्रामीण

X
By - bhilwara halchal |12 May 2025 2:11 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। जिले में जंगली जानवरों के जंगल छोडक़र आबादी क्षेत्र या उसके आस-पास आने की घटनायें थम नहीं रही है। गंगापुर इलाके में पिछले कुछ समय से पशुओं को निशाना बना रहे पैंथर ने इस बार मंडपिया गांव में दस्तक दी है। जहां एक नोहरे में बंधे गाय के बछड़े को पैंथर ने शिकार बना डाला। इस घटना के बाद ग्रामीण दहशत में है।
मिली जानकारी के अनुसार, गंगापुर थाने के मंडपिया गांव क्षेत्र में बीती रात पैंथर ने दस्तक दी। यह पैंथर नोहरे की दस फीट ऊंची दीवार फांदकर अंदर घुसा, जहां एक गाय व बछड़ी बंधी थी। पैंथर ने बछड़े को शिकार बना लिया। सुबह जब घटना का पता चला तो ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
Next Story
