पुलिस का हुक्का बार पर छापा छह गिरफ्तार, मचा हड़कंप

पुलिस का हुक्का बार पर छापा छह गिरफ्तार, मचा हड़कंप
X

भीलवाड़ा | पुलिस ने शास्त्रीनगर न्यू हाउसिंग बोर्ड में अवैध हुक्का बार (कैफे) पर छापा मारकर मालिक सहित छह लोगों गैर कानूनी रुप से हुक्का पिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया। शहर में इस तरह कई ओर हुक्का बार में भी चल रहे हे जिनमें इस कार्यवाही के बाद हड़कंप मच गया।




एसपी धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक, शास्त्रीनगर न्यू हाउसिंग बोर्ड में ऑटो स्टैंड के पास अवैध रूप से हुक्का बार संचालन की सूचना मिलीकोतवाल गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मार कर संचालक काशीपुरी निवासी अभिषेक पुत्र राजकुमार जैन, मलसीसर (झूंझुनु) के राहुल पुत्र विजय कुमार नायक, रॉकी पुत्र लाल चंद नायक व विकास पुत्र प्रतापराम व विकास पुत्र रामस्वरूप धानक के साथ ही बाबाधाम क्षेत्र निवासी देवराज सिंह उर्फ मनीष राजपूत पुत्र केसर सिंह को गिरफ्तार किया।

Next Story