राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 64 IPS अफसरों के तबादले, भीलवाड़ा को छोड़,27 जिलों को मिले नए एसपी

राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 64 IPS अफसरों के तबादले,  भीलवाड़ा को छोड़,27 जिलों को मिले नए एसपी
X


​भीलवाड़ा। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 64 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में भीलवाड़ा को छोड़ते हुए 27 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदला गया है। तबादला सूची में कई विवादों और राजनीतिक शिकायतों के केंद्र में रहे अफसरों के नाम भी शामिल हैं।

​विवादों के बीच ममता गुप्ता और योगेश गोयल का तबादला

​राजसमंद की पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता को हटाकर डीआईजी सुरक्षा, जयपुर के पद पर तैनात किया गया है। गौरतलब है कि राजसमंद सांसद महिमा कुमारी ने ममता गुप्ता के खिलाफ कई बार शिकायत की थी। इसी तरह, उदयपुर एसपी योगेश गोयल का भी तबादला कर दिया गया है, जिसे हालिया 'उदयपुर फाइल्स' विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। जोधपुर ग्रामीण एसपी नारायण टोगस को भी बदला गया है, जिनके खिलाफ स्थानीय नेताओं ने सरकार को कई पत्र लिखे थे।

​इन जिलों की बदली कमान

​तबादला सूची के अनुसार राज्य के 27 प्रमुख जिलों में नई नियुक्तियां की गई हैं:

​प्रमुख जिले: जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, उदयपुर, राजसमंद, पाली, और बाड़मेर।

​अन्य जिले: झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, बीकानेर, बूंदी, करौली, सिरोही, और बांसवाड़ा।

​नए गठित/विशेष जिले: डीग, कोटपूतली-बहरोड़, फलोदी, भिवाड़ी, सलूंबर, और खैरथल-तिजारा।

देखे पूरी सूची

अजय सिंह - अति. पुलिस आयुक्त (प्रथम), जयपुर आयुक्तालय

योगेश यादव- डीआइजी, एटीएस

अनिल कुमार (द्वितीय)- डीआइजी, पुलिस मुख्यालय

मनीष अग्रवाल (द्वितीय)- डीआइजी, इंटेलिजेन्स पुलिस मुख्यालय

विकास शर्मा- डीआइजी, कार्मिक

आनन्द शर्मा- डीआइजी, जेडीए

राममूर्ति जोशी- डीआइजी, एसीबी उदयपुर

आलोक श्रीवास्तव- डीआइजी, हाउसिंग

राशी डोगरा डुडी- डीआइजी, सीआइडी (सीबी) जयपुर

ममता गुप्ता- डीआइजी, सुरक्षा

आदर्श सिधू- डीआइजी, आर्म्ड बटालियन, जयपुर

अभिजीत सिंह- डीआइजी, एएनटीएफ जयपुर

शांतनु कुमार सिंह- डीआइजी, साइबर क्राइम, जयपुर

देवेन्द्र कुमार बिश्नोई- डीआइजी, आरपीटीसी जोधपुर

विनीत कुमार बंसल- डीआइजी, आई बटालियन-द्वितीय जयपुर

नारायण टोगस- डीआइजी, एसीबी अजमेर

ओमप्रकाश मीना- डीआइजी, एसीबी-तृतीय जयपुर

सुधीर जोशी- एसपी झुन्झुनू

राज कुमार चौधरी- एसपी, इंटेलिजेन्स जोधपुर

संजीव नैन- एसपी, जयपुर ग्रामीण

नरेंद्र सिंह- एसपी, बाड़मेर

योगेश गोयल- एसपी, एसीबी जयपुर

मोनिका सेन- एसपी पाली

ज्ञान चन्द्र यादव- एसपी चूरू

राजेश कुमार यादव- उप निदेशक, आरपीए जयपुर

हनुमान प्रसाद मीना- डीसीपी (क्राइम), जयपुर

नरेंद्र सिंह मीणा- एसपी हनुमानगढ़

राजेंद्र कुमार मीणा- एसपी, इंटेलिजेन्स जयपुर

मृदुल कच्छावा- एसपी बीकानेर

कावेंद्र सिंह सागर- एसपी सिविल राइट्स पुलिस मुख्यालय

केवलराम राव- एसपी जीआरपी जोधपुर

लोकेश सोनवाल- एसपी जीआरपी अजमेर

डॉ. महावीर सिंह राणावत- प्राचार्य, पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र, जोधपुर

डॉ. प्यारे लाल शिवरान- एसपी सीआइडी सीबी जयपुर

सतवीर सिंह- एसपी कोटपूतली-बहरोड़

सतनाम सिंह- एसपी फलौदी

हर्ष वर्धन अगरवाला- एसपी अजमेर

डॉ. अमृत्ता दुहन- एसपी उदयपुर

पी डि नित्या- एसपी जोधपुर ग्रामीण

पीयूष दीक्षित- एसपी करौली

विशनाराम- एसपी सलूम्बर

पुष्पेंद्र सिंह राठौड़- एसपी सिरोही

कमल शेखावत- डीसीपी वेस्ट जोधपुर

अवनीश कुमार शर्मा- एसपी बूंदी

वन्दिता राणा- एसपी सतर्कता, जयपुर

जयेष्ठा मैत्रयी- एसपी बांसवाड़ा

कुन्दन कंवरिया- एसपी एसओजी

बृजेश ज्योति उपाध्याय- एसपी भिवाड़ी (खैरथल तिजारा का अतिरिक्त कार्यभार)

रंजीता शर्मा- डीसीपी, जयपुर (ईस्ट)

हरी शंकर- एसपी श्रीगंगानगर

सुमित मेहरडा- एसपी साइबर क्राइम

अमित जैन- एसपी एएनटीएफ जयपुर

मनीष कुमार चौधरी- डीसीपी (ईस्ट), जोधपुर

निश्चय प्रसाद एम.-डीसीपी (ट्रैफिक) जयपुर

प्रशांत किरण- डीसीपी (वेस्ट) जयपुर

हेमंत कलाल- एसपी राजसमन्द

कंबले शरण गोपीनाथ- एसपी डीग

रोशन मीणा- एसपी नागौर

उषा यादव- कमाण्डेन्ट, हाड़ी रानी बटालियन, अजमेर

विनय कुमार डी एच- परिसहाय, राज्यपाल, राजस्थान

पंकज यादव- कमाण्डेन्ट, प्रथम बटालियन, आरएसी, जोधपुर

आवित्य काकड़े- कमाण्डेन्द्र 9वीं बटालियन, आरएसी, टोंक

विशाल जांगिड़- कमाण्डेन्ट, 10वीं बटालियन, आरएसी, बीकानेर

शिवानी- कमाण्डेन्ट, 12वीं बटालियन, आरएसी, नई दिल्ली।

Next Story