लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी का संबोधन: पाकिस्तान को चेतावनी. इस बार डबल दिवाली, GST में सुधार होंगे; करों में कटौती होगी', प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना आज से लागू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़ा एलान किया। उन्होंने दिवाली पर देश को बड़ा तोहफा देने की बात की। उन्होंने कहा कि इस दिवाली में मैं डबल दिवाली का काम करने वाला हूं। इस दिवाली में हम बड़ा सुधार करने वाले हैं। बीते आठ साल में हमने जीएसटी से टैक्स व्यवस्था को सरल किया है। आठ साल बाद समय की मांग है कि हम इसका रिव्यू करें। हमने इसकी समीक्षा की। राज्यों से बात की। हम नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लेकर आ रहे हैं। बहुत बड़ी सुविधा बनेगी। हमारे उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा। रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगे, जिससे अर्थव्यवस्था को बड़ा बल मिलेगा।
भारत की अर्थव्यवस्था पर विश्वास कर रही
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे मैक्रो इंडिकेटर्स मजबूत हैं। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी भारत की अर्थव्यवस्था पर विश्वास कर रही हैं। इसका लाभ मेरे देश के किसानों, नारी शक्ति, मध्यम वर्ग को मिले, इस दिशा में हम नए प्रयास कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना
इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं के लिए भी बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा, 'नए सेक्टरों में युवाओं के लिए मौके बन रहे हैं। देश के नौजवानों आज मैं आपके लिए भी एक खुशखबर लाया हूं। आज 15 अगस्त है, आज के ही दिन मेरे देश के युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपये की योजना हम चालू कर रहे हैं, लागू कर रहे हैं। आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू हो रही है। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले बेटे बेटी को 15 हजार रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। कंपनियों को भी जो ज्यादा रोजगार जुटाएगा, उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह योजना करीब 3.5 करोड़ नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर बनाएगी।'
'दो करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं'
उन्होंने कहा, 'आज भारत में नारी शक्ति का लोहा हर कोई मान रहा है। हमारी नारी बढ़ती इकोनॉमी की लाभार्थी है। इसमें हमारी मातृ शक्ति का भी योगदान है। खेल के मैदान से लेकर स्टार्टअप तक हमारी बेटियां छाई हुई हैं। आज नारी देश की विकास यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दे रही हैं। नमो ड्रोन दीदी नारी शक्ति में नई पहचान बनी है। हमने तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया था, मुझे आज संतोष है कि हम समय से पहले तीन करोड़ का लक्ष्य पार कर लेंगे। देखते ही देखते दो करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। आज कुछ लखपति दीदी हमारे सामने बैठी भी हैं। उनकी भागीदारी भारत की विकास यात्रा में बढ़ने वाली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण कर लालकिले की प्रचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सैल्यूट करने का अवसर मिला है। हमारे सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है। 22 अप्रैल को पहलगाम में सीमा पार से आतंकियों ने जिस प्रकार का कत्ले आम किया। धर्म पूछकर लोगों को मारा। पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था। पूरा विश्व इस संहार से चौंक गया था। ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है। हमने सेना को खुली छूट दी। हमारी सेना ने वो करके दिखाया, जो कई दशकों तक भुलाया नहीं जा सकता। सैकड़ों किमी दुश्मन की धरती में घुसकर आतंकियों को नेस्तनाबूद किया। पाकिस्तान की नींद अभी उड़ी है। पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है कि रोज नए खुलासे हो रहे हैं।
लाल किले पर झंडा फहराने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ दिया ,
इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड
इंदिरा गांधी ने जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक लगातार 11 बार लाल किले से तिरंगा फहराया। इसके अलावा, जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 तक के कार्यकाल को मिलाकर उन्होंने कुल 16 बार स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। लगातार संबोधनों के मामले में मोदी, जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।
लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम
सुबह 7:30 बजे: पीएम मोदी लाल किले पहुंचेंगे।
सुबह 7:35 बजे: राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
सुबह 7:37 बजे: राष्ट्रीय सलामी और राष्ट्रगान।
सुबह 7:40 बजे: पुष्प वर्षा-दो Mi-17 हेलिकॉप्टर लोगों पर फूलों की वर्षा करेंगे। एक हेलिकॉप्टर तिरंगा और दूसरा ऑपरेशन सिंदूर का ध्वज लेकर उड़ेगा।
सुबह 7:45 बजे: प्रधानमंत्री का लाल किले से संबोधन।
सुबह 8:15 बजे: राष्ट्रगान।
विशेष अतिथि : 85 ग्राम सरपंच
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश के 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 85 ग्राम सरपंचों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह पहल ग्रामीण परिवर्तन में उनके अग्रणी योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से की गई है।
सरपंचों के सम्मान का उद्देश्य
जल शक्ति मंत्रालय के अनुसार, इस कार्यक्रम का मकसद गांव स्तर पर स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, महिला सशक्तिकरण और टिकाऊ शासन को प्रोत्साहित करना है। आमंत्रित सभी पंचायतों को स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत ओडीएफ प्लस और जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल प्रमाणन प्राप्त है।
बिहार की प्रेरक मिसाल
आमंत्रितों में बिहार के समस्तीपुर जिले की मोतीपुर ग्राम पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी भी शामिल हैं। उनके नेतृत्व में गांव ने अपशिष्ट से ऊर्जा और जल प्रबंधन का आदर्श मॉडल तैयार किया है। यह उपलब्धि ग्रामीण स्तर पर सतत विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण मानी जा रही है।
Live Updates
- 15 Aug 2025 8:09 AM IST
पीएम मोदी ने कहा कि हमने तय किया था कि हम 2030 तक हम क्लीन एनर्जी लाएंगे। हमने जो संकल्प तय किया था वह हम 50 प्रतिशत पूरा कर चुके हैं। बजट का बड़ा हिस्सा पेट्रोल, गैस लाने में खर्च होता है। अगर हम ऊर्जा में निर्भर न होते तो वो धन देश के युवाओं, गरीबी दूर करने के लिए काम आता। अब हम आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं। हम अब समुद्र मंथन की ओर जा रहे हैं। हम समुद्र के भीतर तेल और गैस भंडार खोजने की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत नया मिशन शुरू करने जा रहा है
- 15 Aug 2025 8:01 AM IST
पीएम मोदी ने कहा कि हम ऊर्जा जरूरतों के लिए कई देशों पर निर्भर है। हमें लाखों-करोड़ों खर्च कर के पेट्रोल-डीजल-गैस दूसरे देशों से लाना पड़ता है। हमने बीड़ा उठाया और 11 वर्षों में सोलर एनर्जी बढ़ चुकी है। हम नए-नए डैम बना रहे हैं, ताकि हाइड्रो पावर का विस्तार हो और क्लीन एनर्जी मिले। भारत मिशन ग्रीन हाइड्रोजन लेकर आज हजारों करोड़ निवेश कर रहे हैं। परमाणु ऊर्जा में 10 नए परमाणु रिएक्टर काम कर रहे हैं। 2047 तक हम परमाणु ऊर्जा क्षमता 10 गुना से आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। हम परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में बड़े बदलाव लाएंगे। हमने प्राइवेट सेक्टर के लिए परमाणु ऊर्जा के द्वार खोल दिए हैं।
- 15 Aug 2025 7:54 AM IST
हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। मेरे प्यारे देशवासियों। भारत ने तय कर लिया है। खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे। अब देशवासियों को भली-भांति पता चला है कि सिंधु का समझौता कितना अन्यायपूर्ण और एकतरफा है। भारत से निकलती नदियों का पानी दुश्मनों के खेतों को सींच रहा है और मेरे देश की धरती बिना पानी के प्यासी है। कैसा समझौता था, जिसने पिछले सात दशक से मेरे देश के किसानों का अकल्पनीय नुकसान किया है। हिंदुस्तान के हक का जो पानी है। उस पर अधिकार सिर्फ और सिर्फ हिंदुस्तान का है। हिंदुस्तान के किसानों का है। भारत कतई सिंधु समझौते को जिस स्वरूप में सहता रहा है, उसे नहीं सहेगा। किसान हित में और राष्ट्रहित में यह समझौता हमें मंजूर नहीं है।
पीएम मोदी ने कहा कि अब हमने न्यू नॉर्मल स्थापित किया है। आतंक और आतंकियों को पालने पोसने वालों को अब हम अलग-अलग नहीं मानते। वे मानवता के समान दुश्मन हैं। अब भारत ने तय कर लिया है कि परमाणु धमकियों को हम नहीं सहेंगे। परमाणु ब्लैकमेल अब नहीं सहा जाएगा। आगे भी अगर दुश्मनों ने कोशिश जारी रखी तो हमारी सेना तय करेगी कि सेना की शर्तों पर सेना जो लक्ष्य तय करे उसे हम अमल में लाएंगे। भारत ने तय कर लिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों को पता चला है कि सिंधु का समझौता कितना एकतरफा है। भारत का पानी दुश्मनों की धरती को सींच रहा है। मेरे देश की धरती प्यासी है। पिछले कई दशक से इस समझौते ने देश के किसानों का नुकसान किया।
- 15 Aug 2025 7:48 AM IST
पीएम मोदी ने कहा कि हम आज डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 129वीं जयंती मना रहे हैं। वे देश के संविधान के लिए बलिदान देने वाले पहले महापुरुष थे। एक देश एक संविधान जब साकार हुआ तो हमने उनको श्रद्धांजलि दी। लाल किले पर आज कई विशेष लोग उपस्थित हैं। मैं यहां लघु भारत के दर्शन कर रहा हूं। तकनीक के जरिये पूरा देश यहां से जुड़ा है। मैं सभी का अभिनंदन करता हूं।
- 15 Aug 2025 7:48 AM IST
पीएम मोदी ने कहा कि आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सैल्यूट करने का अवसर मिला है। हमारे सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है। 22 अप्रैल को पहलगाम में सीमा पार से आतंकियों ने जिस प्रकार का कत्ले आम किया। धर्म पूछकर लोगों को मारा। पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था। पूरा विश्व इस संहार से चौंक गया था। ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है। हमने सेना को खुली छूट दी। हमारी सेना ने वो करके दिखाया, जो कई दशकों तक भुलाया नहीं जा सकता। सैकड़ों किमी दुश्मन की धरती में घुसकर आतंकियों को नेस्तनाबूद किया। पाकिस्तान की नींद अभी उड़ी है। पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है कि रोज नए खुलासे हो रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि प्रकृति हमारी परीक्षा ले रही है। प्राकृतिक आपदाएं हम झेल रहे हैं। पीड़ितों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। राज्य और केंद्र सरकार बचाव और राहत कार्य में जुटे हैं।
- 15 Aug 2025 7:41 AM IST
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी का महापर्व संकल्प का महापर्व है। यह सामूहिक सिद्धियों का महापर्व है। देश एकता की भावना को मजबूती दे रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के हर कोने से चाहे रेगिस्तान हो या हिमालयी को चोटी हर तरफ एक ही गूंज है, एक ही जयकारा है कि हमारी प्राण से भी प्यारी मातृभूमि का जयगान है। 1947 में अनंत संभावनाओं के साथ,कोटि-कोटि भुजाओं के सामर्थ्य के साथ हमारा देश आजाद हुआ। देश की आकांक्षाएं उड़ानें भर रही थीं, लेकिन चुनौतियां कहीं ज्यादा थीं। संविधान सभा के सदस्यों ने एक अहम दायित्व निभाया। भारत का संविधान 75 वर्ष से हमें मार्ग दिखा रहा है। भारत के संविधान निर्माता अनेक विद्द महापुरुष डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बाबा साहेब आंबेडकर, पंडित नेहरू, वल्लभ भाई पटेल, राधाकृष्णनन और नारी शक्ति का योगदान कम नहीं था। आज किले की प्राचीर से देश का मार्गदर्शन करने वाले देश को दिशा देने वाले संविधान निर्माताओं को नमन करता हूं।
- 15 Aug 2025 7:35 AM IST
लाल किले की प्राचीर पर शान से लहराया तिरंगा
लाल किले की प्राचीर पर पीएम मोदी ने ध्वजारोहण किया।
- 15 Aug 2025 7:23 AM IST
जेपी नड्डा ने दी शुभकामनाएं
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस खास दिन पर मां भारती की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी क्रांतिकारियों और अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊर्जा और विश्वास के साथ तेजी से प्रगति कर रहा है। इसके साथ ही नड्डा ने सभी से मिलकर आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने का संकल्प लेने की अपील की।
- 15 Aug 2025 7:23 AM IST
राजघाट पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंच गए हैं। वे भगवा पगड़ी में नजर आए। उन्होंने यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया
