शहर के बाद अब गांव में वारदात: पुराने के बदले नये बर्तन देने का झांसा देकर महिला ले उड़ी घरों से गहने

भीलवाड़ा बीएचएन। शहर में तीन साल पहले पुराने के बदले नए बर्तन देने के बहाने करीब आधा दर्जन महिलाओं के लाखों रुपए के गहने ठगी करने वाली महिला का शहरी पुलिस अब तक सुराग नहीं तलाश पाई। इस बीच, ऐसी ही एक महिला ने अब जिले के बांका गांव में तीन महिलाओं को झांसा देकर उनके घरों से सोने चांदी के गहने उड़ा लिए। वारदात के बाद से ग्रामीण महिलाओं में दहशत है ।पीड़ित महिलाओं ने इस वारदात को लेकर बिजोलिया पुलिस को रिपोर्ट दी है, जिसे पुलिस ने परिवाद में रखकर जांच शुरू की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बांका गांव में कुछ दिन से एक महिला पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन देने के बहाने घरों में आज आ रही थी। बताया गया है कि 15 अगस्त को यह महिला बांका गांव की एक महिला के घर में घुसी और ग्रामीण महिला को बातों में उलझा कर चांदी के पाइजेब, सोने के टॉप्स और पीतल के बर्तन ले गई। इसी तरह दो अन्य महिलाओं के घर से भी यह महिला पाइजेब, मंगलसूत्र, चूड़ियां और कड़ोलिया ले उड़ी। ग्रामीणो कहना है कि इस महिला ने पहले कुछ दिन तक गांव में आकर ग्रामीण महिलाओं से व्यवहार बनाया और और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे देकर फरार हो गई। उधर,पुलिस का कहना है कि इस संबंध में अब मीरा, सुंदर और गायत्री की ओर से थाने में रिपोर्ट दी है। इस रिपोर्ट को परिवाद में रखते हुए जहां शुरू कर दी गई।
बता दें कि इसी तर्ज पर सितंबर 2022 में शहर के प्रताप नगर थाना इलाके की लेबर कॉलोनी में पुराने के बदले नए बर्तन देने के बहाने आई एक महिला ने बिहार और झारखंड की रहने वाली कांता, धनवंतरी, मुन्नी सहित आधा दर्जन महिलाओं को झांसा देखकर उनके घरों से नगदी और मोबाइल के साथ ही सोने और चांदी के करीब ढाई से तीन लाख रुपए का माल ले उड़ी थी। इस महिला का आज तक पुलिस पता नहीं लगा पाई। ऐसे में महिलाओं को इस तरह पुराने के बदले नए बर्तन देने सहित अन्य सामान बैचने के बहाने आने वाली महिलाओं को अपने घरों में प्रवेश देने और उनकी बातों में आने से बचना चाहिए, ताकि इस तरह की वारदातों को टाला जा सके।
