जहरीले जानवर के काटने से दो लोगों की मौत

X
By - bhilwara halchal |7 Sept 2025 8:31 PM IST
भीलवाड़ा हलचल न्यूज़। जिले में कृषि कार्य करते समय जहरीले जंतु के काटने से दो लोगों की मौत हो गई।
फुलिया कला थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुरानी अरवड निवासी सीताराम पुत्र महावीर कीर को जहरीले जंतु ने काट लिया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां उसकी मौत हो गई।
इसी तरह की एक अन्य घटना पुर थाना क्षेत्र के मंडपिया से सामने आई है। हेड कांस्टेबल गजराज ने बताया कि मंडपिया निवासी जसवंत सिंह 45 पुत्र भगवान सिंह शक्तावत रविवार सुबह खेत पर गया जो बाद में अचेत मिला। जसवंत सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जसवंत सिंह की मौत जहरीले के जानवर के काटने से होने की बात कही है। पुलिस ने दोनों ही शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिए।
Next Story
