कमलेश हत्याकांड-: दोस्त के कत्ल का आरोपी रणवीर अस्पताल से हुआ डिस्चार्ज , पुलिस ने किया गिरफ्तार

भीलवाड़ा हलचल न्यूज़। आजाद नगर के कमलेश सुथार की निर्मम हत्या मामले में सोमवार को पुलिस ने आरोपित रणवीर सिंह उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार को अदालत में पेश कर वेपन की रिकवरी के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
सदर थाना पुलिस ने बताया कि आजाद नगर निवासी और फाइनेंस कंपनी में कार्यरत कमलेश सुथार की शनिवार रात ओम नगर में गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को लेकर मृतक के भाई ने हत्या का केस दर्ज करवाया था। उधर हत्या के आरोपित बताए गए ओम नगर निवासी रणवीर सिंह उर्फ बबलू भी घायल होकर शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन था।
पुलिस ने हत्या के इस मामले की जांच के बाद सोमवार को आरोपित रणवीर सिंह को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पूछताछ कर गिरफ्तार कर लिया। रणवीर सिंह को मंगलवार को अदालत में पेश कर वेपन की रिकवरी के लिए डिमांड पर लिया जाएगा। आरोपित की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में सदर थाना प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई के साथ हेड कांस्टेबल जयप्रकाश शर्मा, सूरत सिंह, करण सिंह, कमल किशोर, महेंद्र गुर्जर व विनोद आदि शामिल थे।
मध्य प्रदेश का रहने वाला है रणवीर
सदर थाना पुलिस ने बताया कि जिस रणवीर सिंह और बबलू पर हत्या के आरोप लगे हैं वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के सिंगोली इलाके के टोकरा गांव का रहने वाला है। रणवीर सिंह का परिवार 25 से 30 साल पहले भीलवाड़ा आकर रहने लगा था।
सालों से दोस्त थे कमलेश और रणवीर
पुलिस जांच से सामना है कि हत्या का शिकार हुआ कमलेश सुथार और रणवीर सिंह सिसोदिया पूर्व में आजाद नगर में रहते थे। 15 से 20 साल से इन दोनों की गहरी दोस्ती भी थी। वर्तमान में रणवीर सिंह ओम नगर के सेक्टर अ में रह रहा था।
एजेंसी पर सेल्समैन था रणवीर
पुलिस का कहना है कि रणवीर सिंह उर्फ बबलू पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र सिंह सिसोदिया सुभाष नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक एजेंसी पर सेल्समैन के रूप में काम कर रहा था।
पिकनिक के दौरान ही मिलने लगे थे गलत कमेंट और धमकियां
सदर थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि शनिवार को दोपहर करीब 1:00 बजे कमलेश सुथार अपने साथी सुमित, विकास, शक्ति सिंह और कल्पित सिंह के साथ पिकनिक पर मेनाल गए थे।मेनाल पहुंचने के साथ ही रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर कमलेश के खिलाफ कमेंट करने लगा वह धमकियां भी दे रहा था।
दोस्त नारायण से करवाया फोन, नहीं समझा
पुलिस ने बताया कि पिकनिक के दौरान कमलेश को जब कमेंट और धमकियों का पता चला तो उसने अपने दोस्त नारायण को फोन कर कहा की रणवीर उसका फोन नहीं उठा रहा है। कमलेश ने नारायण को रणवीर को इस तरह के कमेंट नहीं करने के लिए समझाने की बात कही। इसके चलते नारायण ने रणवीर को फोन लगाकर समझाया भी लेकिन वह नहीं माना और कमेंट करता रहा।
कमलेश ने रणवीर की मां को किया था फोन
नारायण के समझाने के बाद भी जब रणबीर ने कमेंट करने और धमकी देना बंद नहीं किया तो कमलेश ने रणवीर को समझाने के लिए उसकी मां और मामा को फोन किया। इस बात को लेकर रणवीर भड़क उठा। रणवीर ने सोशल मीडिया पर ही कमलेश को घर आक मारने की धमकी भी दी।
कमलेश कमेंट डिलीट करवाने और समझाने गया था घर
पुलिस की तफतीश में सामना आया है कि मेनाल से लौटने के दौरान कमलेश, रणवीर द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए कमेंटस को डिलीट करवाने और इस तरह के कमेंट आगे नहीं करने के लिए समझाने को लेकर रणवीर के घर ओम नगर गया था। जहां कमलेश की हत्या हो गई थी।
