8 अक्टूबर को भीलवाड़ा में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा: गहलोत–सचिन पायलट सहित कई दिग्गज रहेंगे माथुर की मूर्ति अनावरण समारोह में

गहलोत–सचिन पायलट सहित कई दिग्गज रहेंगे माथुर की मूर्ति अनावरण समारोह में
X

भीलवाड़ा (राजकुमार माली)। भीलवाड़ा जिले में 8 अक्टूबर को कांग्रेस नेताओं का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। इस दिन पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल शिवचरण माथुर और उनकी धर्मपत्नी सुशीला देवी माथुर की मूर्तियों का अनावरण समारोह विजय सिंह पथिक नगर स्थित महिला आश्रम में आयोजित होगा।



पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई बड़े नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वंदना माथुर ने बताया कि अशोक गहलोत ने भीलवाड़ा आगमन के दौरान इस आयोजन में शामिल होने की सहमति दी है। साथ ही सचिन पायलट और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

मूर्ति अनावरण के साथ ही मांडलगढ़ में एक भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता हिस्सा लेंगे। जिलेभर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।


Tags

Next Story