बागड़ी खेड़ा में विधवा महिला से जेवर लूटे,महिला घायल

बेरा (भेरूलाल गुर्जर)। रायला थाना क्षेत्र के बागड़ी खेड़ा गांव में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए जेवरात लूट लिए। घटना के समय घर में अकेली सो रही विधवा महिला श्यामू देवी दरोगा से बदमाशों ने मारपीट कर कानों के आभूषण छीन लिए।
जानकारी के अनुसार, रात में चार चोर नाथू दरोगा के घर की पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे। दो बदमाश बाहर निगरानी में रहे और दो महिला के पास पहुंचे। सो रही श्यामू देवी के कानों से मादलिया काट लिए और टोपिस भी छीनी। महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो चोरों ने उनका मुंह दबाकर धमकाया और जान से मारने की चेतावनी दी। बाद में बदमाश मौके से फरार हो गए।
चोरों के भागते ही महिला चिल्लाई तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले गए। घटना के समय महिला के बच्चे व परिजन चलानिया भेरुजी मंदिर गए हुए थे।
श्यामू देवी के पति की मौत वर्षों पहले सड़क हादसे में हो चुकी है, जिसके बाद से वह अकेले ही परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं।
सूचना पर रायला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया।
-
