रात में घर में सोये 65 साल के बुजुर्ग पर हमला, एफआईआर दर्ज

रात में घर में सोये 65 साल के बुजुर्ग पर हमला, एफआईआर दर्ज
X

भीलवाड़ा बीएचएन। बीती रात घर में सोये 65 साल के एक बुजुर्ग पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बुधवार सुबह लहूलुहान हालत में मिले बुजुर्ग को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

कारोई थाना पुलिस ने बताया कि मांगू सिंह पुत्र कल्याणसिंह राजपूत बीती रात अपने घर में सो रहे थे। सुबह वे, लहूलुहान हालत में मिले। इसके चलते परिजनों ने मांगू सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। छोटू सिंह ने गणेश, कन्हैयालाल, देवा आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। इन लोगों पर छोटू सिंह ने रात के समय घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story