राजस्थान में प्रशासनिक महासर्जरी: देर रात 65 IAS अफसरों के तबादले, 25 जिलों के कलेक्टर बदले

राजस्थान में प्रशासनिक महासर्जरी: देर रात 65 IAS अफसरों के तबादले, 25 जिलों के कलेक्टर बदले
X


​जयपुर/भीलवाड़ा। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने मंगलवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक धमाका करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 65 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी इस भारी-भरकम सूची ने ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मचा दिया है। इस फेरबदल की सबसे बड़ी गाज जिला कलेक्टरों पर गिरी है, जहां एक साथ 25 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं।

​टीना डाबी टोंक और संदेश नायक बने जयपुर कलेक्टर

इस तबादला सूची में सबसे चर्चित नाम आईएएस टीना डाबी का है, जिन्हें बाड़मेर से हटाकर अब टोंक जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, राजधानी जयपुर की कमान अब संदेश नायक संभालेंगे। जयपुर के निवर्तमान कलेक्टर जितेन्द्र कुमार सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है, साथ ही उनके पास सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

​मुख्यमंत्री सचिवालय में 'क्लीन स्वीप'

सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय (CMO) में भी आमूलचूल परिवर्तन किए हैं। प्रमुख सचिव को छोड़कर लगभग पूरी टीम बदल दी गई है। टीना डाबी की बहन रिया डाबी को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। अन्य महत्वपूर्ण बदलावों में:

​नकाते शिवप्रसाद मदन: प्रबंध निदेशक, राजस्थान ऊर्जा विकास एवं आईटी सर्विसेज।

​ओमप्रकाश कसेरा: आयुक्त, नगर निगम जयपुर।

​कन्हैया लाल स्वामी: संभागीय आयुक्त, जोधपुर।

​डॉ. रश्मि शर्मा: निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान।

​प्रशासनिक कसावट की तैयारी

राजनीतिक गलियारों में इस फेरबदल को सरकार की प्रशासनिक कसावट के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से बड़े बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिसे सरकार ने वित्तीय वर्ष के अंत और नए सत्र की शुरुआत के साथ अमलीजामा पहना दिया है। कई जिलों में नए चेहरों को मौका देकर सरकार ने विकास कार्यों में गति लाने का संकेत दिया है।


इन अफसरों के तबादले

-डॉ जोगाराम- सचिव,आयुक्त पंचायती राज विभाग, निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन

-राजन विशाल- निदेशक, जल जीवन मिशन, जयपुर

-जितेंद्र कुमार सोनी, सचिव, मुख्यमंत्री और सूचना जनसंपर्क विभाग

-कन्हैया लाल स्वामी, संभागीय आयुक्त, जोधपुर

-नकाते शिवप्रसाद मदन, प्रबंध निदेशक, राजस्थान ऊर्जा विकास और आईटी सर्विसेज

-शिवांगी स्वर्णकार्ग, विशिष्ट सचिव, वित्त विभाग, सीईओ पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट ट्रेनिंग सोसायटी

-ओमप्रकाश कसेरा, आयुक्त, नगर निगम, जयपुर

-नमित मेहता, आयुक्त, आबकारी विभाग, उदयपुर

-नम्रता वर्षणी, विशिष्ट सचिव, खान और पेट्रोलियम विभाग

-अरविंद पोसवाल, आयुक्त, राजस्थान आवासन मंडल

-डॉ रश्मि शर्मा, निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान, विशिष्ट सचिव सांख्यिकी विभाग

-लक्ष्मी नारायण मंत्री, आयुक्त, उदयपुर और देवस्थान विभाग

-कल्पना अग्रवाल, विशिष्ट सचिव, जल ग्रहण विकास भू संरक्षण विभाग

-सुरेश ओला, प्रबंध निदेशक (रीको)/आयुक्त, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

-प्रियंका गोस्वामी, आजीविका परियोजनाएं और स्वयं सहायता समूह, जयपुर

-अल्पा चौधरी, भू-प्रबंधन आयुक्त और पदेन निदेशक बंदोबस्त

-बाबूलाल गोयल, आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग, जयपुर

-नीलाभ सक्सेना, आयुक्त, उद्योग और वाणिज्य कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी

-ललित कुमार, निदेशक, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग

-उत्सव कौशल, संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री

-गौरव सैनी, सचिव, जयपुर विकास प्राधिकरण

-श्वेता चौहान, आयुक्त, उद्यानकी राजस्थान जयपुर

-राहुल जैन, आयुक्त, नगर निगम, जोधपुर

-महेंद्र खडगावत, संयुक्त सचिव, श्रम और कारखाना बॉयलर निरीक्षण विभाग

-नरेश कुमार गोयल, आयुक्त, कृषि और पंचायती राज विभाग, जयपुर

-जयदेव सी एस, सचिव, मानवाधिकार आयोग

-रिया डाबी, ओएसडी, मुख्यमंत्री

-शैलजा पांडे, सीईओ (माडा), बीकानेर

-रजत यादव, ओएसडी, मुख्यमंत्री जयपुर

-अक्षत सिंह, ओएसडी, मुख्यमंत्री

- गरिमा नरूला, ओएसडी, मुख्य सचिव कार्यालय, जयपुर

कहां का कौन कलेक्टर बना, जानिए…

-संदेश नायक, जिला कलेक्टर, जयपुर

-अनुपमा जोरवाल, जिला कलेक्टर, जैसलमेर

-आलोक रंजन, जिला कलेक्टर, जोधपुर

-गौरव अग्रवाल, जिला कलेक्टर, उदयपुर

-चिन्मय गोपाल, जिला कलेक्टर, बाड़मेर

-शुभम चौधरी, जिला कलेक्टर, प्रतापगढ़

-आशीष मोदी, जिला कलेक्टर, सीकर

-अंकित कुमार सिंह, जिला कलेक्टर, फलोदी

-बालमुकुंद असावा, जिला कलेक्टर, बारां

-निशांत जैन, जिला कलेक्टर, बीकानेर

-टीना डाबी, जिला कलेक्टर, टोंक

-रविंद्र गोस्वामी, जिला कलेक्टर, पाली

-रोहिताश सिंह तोमर, जिला कलेक्टर, सिरोही

-हरफूल सिंह यादव, जिला कलेक्टर, बूंदी

-अवधेश मीणा, जिला कलेक्टर, डीडवाना-कुचामन

-देवेंद्र कुमार, जिला कलेक्टर, नागौर

-अक्षय गोदारा, जिला कलेक्टर, करौली

- सौम्या झा, जिला कलेक्टर, दौसा

-अतुल प्रकाश, जिला कलेक्टर, खैरथल-तिजारा

-देशल दान, जिला कलेक्टर, डूंगरपुर

-मोहम्मद जुनैद पी पी, जिला कलेक्टर, सलूंबर

-मयंक मनीष, जिला कलेक्टर, डीग

-अपर्णा गुप्ता, जिला कलेक्टर, कोटपूतली-बहरोड़

-अमित यादव, जिला कलेक्टर, श्रीगंगानगर

-डॉ मंजू, जिला कलेक्टर, चित्तौड़गढ़


​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story