भाजपा नेता ईनाणी की गोली मारकर हत्या; :बाइक पर हेलमेट पहनकर आया कातिल; आरोपी डिटेन

भाजपा नेता ईनाणी की गोली मारकर हत्या; :बाइक पर हेलमेट पहनकर आया कातिल;  आरोपी  डिटेन
X



चित्तौड़गढ़ हलचल

चित्तौड़गढ़ में दिनदहाड़े भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। वे स्कूटी पर जा रहे थे। इस दौरान बाइक पर हेलमेट पहनकर आया बदमाश फायरिंग कर फरार हो गया।एक आरोपी को डिटेन किया है। उसने हमला क्यों किया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गए थे।




हमले में गंभीर घायल भाजपा नेता को चित्तौड़गढ़ के सरकारी हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनकी गंभीर हालात को देखते हुए उदयपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सिटी पेट्रोल के पास मंगलवार सुबह 11 बजे की।


कातिल बाईक पर



बीजेपी नेता रमेश ईनाणी (65) साल 2019 से 2022 तक पार्टी में नगर मंत्री के पद पर रह चुके हैं। उनके पैर और पीठ में गोली लगी थी। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि जैसे ही उन्हें गोली लगी, वे स्कूटी से गिर गए।

पीछा कर रहे बाइक सवार ने स्कूटी पर जा रहे भाजपा नेता को ओवरटेक कर गोली मारी।

पीछा कर रहे बाइक सवार ने स्कूटी पर जा रहे भाजपा नेता को ओवरटेक कर गोली मारी।जैसे ही बदमाश ने बीजेपी नेता को गोली मारी, वे स्कूटी से गिर गए।

गोली मारने के बाद बाइक पर हेलमेट पहना बदमाश फरार हो गया।



गोली मारने के बाद बाइक पर हेलमेट पहना बदमाश फरार हो गया।

गोली लगने के बाद गंभीर घायल रमेश ईनाणी को चित्तौड़गढ़ के सरकारी हॉस्पिटल लाया गया था।

गोली लगने के बाद गंभीर घायल रमेश ईनाणी को चित्तौड़गढ़ के सरकारी हॉस्पिटल लाया गया था।

बाइक पर पीछा कर रहा था बदमाश

ये हे गोली चलने वाला , पुलिस ने जारी किया चित्र



एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि रमेश ईनाणी के कूरियर का भी बिजनेस था। वे स्कूटी पर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान हेलमेट पहना बाइक सवार उनका पीछा कर रहा था।

उसने रमेश ईनाणी को ओवरटे​क किया और फायर कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश ने दो फायर रमेश पर किए थे। इनमें से एक गोली उनकी पीठ और दूसरी पैर में लगी थी।

एसपी ने बताया कि हमला क्यों किया और आरोपी कौन थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए गए थे। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।


रमेश ईनाणी चित्तौड़गढ़ के कृष्णा नगर, चामटी खेड़ा रोड के रहने वाले थे। वे घटना से पहले सुबह 10:30 बजे तक विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के ऑफिस में थे। वे यहां से अपने घर गए और घर से राणा सांगा मार्केट स्थित अपने ऑफिस ईनाणी कूरियर सर्विस जा रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक चंद्रभान सिंह आक्या भी मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि वे प्रॉपर्टी का कारोबार भी करते थे। इस हमले में जमीन संबंधी विवाद की भी आशंका जताई जा रही है।

Next Story