तिरसठवां गृह रक्षा स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया

तिरसठवां गृह रक्षा स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया
X

भीलवाड़ा बीएचएन। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र भीलवाड़ा में तिरसठवां गृह रक्षा स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार सुबह आठ बजकर पंद्रह मिनट पर की गई। समादेष्टा ललित व्यास के निर्देशानुसार मुख्य आरक्षी शांति लाल ने ध्वजारोहण कर समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया।

जिला प्रशिक्षण केन्द्र में गृह रक्षा निदेशालय से प्राप्त बधाई संदेशों का पठन किया गया। इसके बाद जागरूकता प्रभात फेरी और विभिन्न उपकेन्द्रों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्थापना दिवस से पूर्व आयोजित छह दिवसीय पखवाड़ा कार्यक्रम में एक दिसंबर से छह दिसंबर तक कई गतिविधियां कराई गईं। इनमें वाद विवाद, सुलेख लेखन, वृक्षारोपण, रस्साकशी, क्रिकेट, गोला फेंक, कैरम, वॉलीबाल, रंगीली, वाहन रैली, जलेबी दौड़, चित्रकला, भाला फेंक और सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं शामिल थीं।

प्रतियोगिताओं के बाद प्रतिभागियों ने स्थानीय गौशाला में जाकर गायों के संरक्षण के लिए चारा डलवाया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत संतोषी माता मंदिर परिसर में सफाई कार्य किया गया। महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय भीलवाड़ा में मरीजों को फल वितरित किए गए। इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ पुलिस कॉन्स्टेबल जितेन्द्र कुमार शर्मा ने गृह रक्षकों को भारतीय न्याय संहिता और नवीन पुलिस अधिनियम की महत्वपूर्ण धाराओं के बारे में जानकारी दी।

कार्यालय में वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले आरक्षी सुभाष चौधरी तथा स्वयंसेवक छोटूलाल शर्मा, दिनेश कुमार, अविनाश व्यास, नारायण लाल, दिनेश कुमार और मोहनलाल सुथार को प्रशंसा पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य आरक्षी शांति लाल, लेखाधिकारी गजानन्द कुमावत, वरिष्ठ सहायक नरेन्द्र सिंह मीणा, देवेन्द्र सिंह, आरक्षी सुभाष चौधरी, अवैतनिक कम्पनी कमाण्डर राजनारायण, त्रिलोक प्रजापत, अवैतनिक प्लाटून कमाण्डर राजेन्द्र कुमार, अवैतनिक मुख्य आरक्षी राजमल, शशिकान्त, बोधसिंह, फारूख, रमेशचन्द, राकेश, विशाल, हरलेश कुमार और स्वयंसेवक छोटूलाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

भवदीय

ललित व्यास

कमाण्डेन्ट, गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र भीलवाड़ा

Next Story