अवैध निर्माण पर कार्रवाई आमां ग्राम में चला पंचायत का पीला पंजा
भीलवाड़ा /बड़लियास । पिंकू _रोशन थाना क्षेत्र के आम ग्राम में अवैध रूप से बनाए गए मकानों और दीवारों पर सोमवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। ग्राम पंचायत की ओर से बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्रशासन को लंबे समय से आम ग्राम में बिना अनुमति किए गए निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद पंचायत ने कार्रवाई का निर्णय लिया। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह बुलडोजर मौके पर पहुंचा और अवैध रूप से बनाए गए मकान व दीवारों को ध्वस्त किया गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम जीवनपुरा में विद्यालय के लिए आरक्षित भूमि पर लंबे समय से (मेव) समुदाय के कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया गया था। ग्रामीणों द्वारा बार-बार इसकी शिकायत की जा रही थी कि विद्यालय की भूमि दबने से बच्चों के भविष्य और स्कूल के विस्तार में बाधा आ रही है। आज भारी पुलिस जाब्ते के साथ पहुंची टीम ने इन पक्के अवैध निर्माणों को ढहा दिया।
कलिरडीया मुख्य रोड पर भी हुई कार्रवाई
दूसरी बड़ी कार्रवाई कलिरडीया के पास मुख्य मार्ग पर की गई। यहां चारागाह (Pasture land) की भूमि पर अवैध रूप से पक्के मकान बनाकर निवास किया जा रहा था। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए इन निर्माणों को भी हटा दिया है।
अतिक्रमणकारियों में हड़कंप
कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।
