पचानपुरा में लकवे से ग्रसित प्रौढ़ ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में फैली सनसनी

पचानपुरा में लकवे से ग्रसित प्रौढ़ ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में फैली सनसनी
X

भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के पचानपुरा गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब लकवे से ग्रसित 50 वर्षीय प्रौढ़ मदन लाल रैगर ने बाड़े में बने टीनशेड में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

बिजौलियां थाना के रामसिंह ने बताया कि बुधवार को मदन लाल 50 पुत्र पन्नालाल रैगर घर पर अकेले था, जबकि उसके परिजन खेत में फसल की पिलाई कर रहे थे। इसी दौरान उसने बाड़े में बने टीनशेड में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

शाम को मृतक की पत्नी और भाभी खेत से लौटें तो उन्होंने यह भयानक दृश्य देखा। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। परिजन मदन का शव फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर बिजौलियां अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह किया जाएगा।

लकवे की बीमारी से था परेशान

सिंह ने बताया कि मदन लकवे से ग्रसित था और इस बीमारी को लेकर काफी परेशान रहता था। हालांकि आत्महत्या के असली कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

गांव में शोक

आत्महत्या की इस घटना ने परिवार और पड़ोसियों को सन्न कर दिया। ग्रामीण और परिजन इस घटना से अत्यंत दुखी हैं । वहीं घटना से गांव में शोक छा गया।

Next Story