ट्रांसपोर्ट नगर में टैंकर के केबिन में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

X
By - bhilwara halchal |3 Feb 2026 4:33 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब खड़े एक टैंकर के केबिन में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के दो वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
दमकल विभाग के सूत्रों के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अज्ञात कारणों से ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े ट्रक टैंकर के केबिन में आग लगी। आग तेजी से फैल गई, जिससे केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
दमकलकर्मियों ने समय रहते आग को फैलने से रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Next Story
