भीलवाड़ा में सोमवार को डीजीपी लेंगे रेंज अधिकारियों की बैठक, पत्रकारों से भी करेंगे संवाद

X
By - bhilwara halchal |8 Feb 2026 11:40 PM IST
भीलवाड़ा। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सोमवार को भीलवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे अजमेर रेंज के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर रेंज के पुलिस अधिकारियों की बैठक सोमवार सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक के पश्चात दोपहर 2 बजे पुलिस महानिदेशक पत्रकारों से मुखातिब होंगे।
बताया गया है कि डीजीपी के साथ अजमेर रेंज के आईजी भी रविवार देर रात भीलवाड़ा पहुंच चुके हैं। डीजीपी के दौरे को लेकर पुलिस महकमे में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Next Story
