चतरपुरा हमला: उपचार के दौरान जगदीश सिंह ने तोड़ा दम, मोर्चरी पर जुटेगा सर्व समाज, पुलिस पर ढिलाई के आरोप

चतरपुरा हमला: उपचार के दौरान जगदीश सिंह ने तोड़ा दम, मोर्चरी पर जुटेगा सर्व समाज, पुलिस पर ढिलाई के आरोप
X


भीलवाड़ा। जिले के मांडल तहसील अंतर्गत चतरपुरा (भादू) गांव में एक परिवार पर हुए जानलेवा हमले और आगजनी के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। गंभीर रूप से घायल जगदीश सिंह की उदयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस घटना से आक्रोशित रावणा राजपूत समाज और सर्व समाज आज महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी पर बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है।


क्या था मामला?

बीती 1 तारीख की रात को चतरपुरा भादू गांव में करीब 50-60 बदमाशों ने रावणा राजपूत समाज के एक परिवार के घर में घुसकर तांडव मचाया था। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं और पुरुषों के साथ बेरहमी से मारपीट की, घर में आग लगा दी और परिवार पर सरिए व कुल्हाड़ी से हमला किया। इस हमले में जगदीश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया गया था, जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल

समाज के प्रतिनिधियों और परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस गंभीर मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। परिवार ने 25-30 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी थी, लेकिन पुलिस ने अब तक मात्र 1-2 लोगों को ही पकड़ा है। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से समाज में भारी रोष व्याप्त है।

आज मोर्चरी पर प्रदर्शन की चेतावनी

जगदीश सिंह को न्याय दिलाने और सभी हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज 11 फरवरी, सुबह 10 बजे सर्व समाज और रावणा राजपूत समाज को अधिक से अधिक संख्या में महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी पहुंचने का आह्वान किया गया है। समाज का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और पीड़ित परिवार को उचित न्याय नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.


Next Story