एक्शन मोड में नगर निगम:: माणिक्यनगर में दूसरे दिन भी चला पीला पंजा, अब शाम की सब्जी मंडी की बारी

माणिक्यनगर में दूसरे दिन भी चला पीला पंजा, अब शाम की सब्जी मंडी की बारी
X



भीलवाड़ा (हलचल)। भीलवाड़ा नगर निगम ने अवैध निर्माणों और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन नगर निगम का दस्ता माणिक्यनगर क्षेत्र में डटा रहा, जहाँ अवैध निर्माणों को जमींदोज किया गया। आयुक्त हेमाराम चौधरी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद अब क्षेत्र के मार्ग चौड़े और खुले नजर आने लगे हैं।

माणिक्यनगर में ध्वस्त हुए अवैध निर्माण



नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी खुद मौके पर मौजूद रहकर अतिक्रमण हटाओ दस्ते की निगरानी कर रहे हैं।



माणिक्यनगर में आज भी कई पक्के और कच्चे अवैध निर्माणों को जेसीबी की मदद से ढहाया गया। निगम की इस लगातार कार्रवाई से भू-माफियाओं और अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन का साफ संदेश है कि सार्वजनिक रास्तों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शाम की सब्जी मंडी में खौफ: दुकानदारों ने खुद शुरू की तोड़-फोड़

नगर निगम का अगला निशाना अब शाम की सब्जी मंडी है। सोमवार से यहाँ विशेष सफाई और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाना है। निगम की टीम ने आज मंडी पहुंचकर दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि वे अपने अवैध निर्माण और अतिक्रमण खुद हटा लें, वरना निगम का डंडा चलेगा। इस चेतावनी का असर यह हुआ कि कार्रवाई के डर से दुकानदारों ने शनिवार से ही अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है।

बदलेगी शहर की सूरत

आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था और स्वच्छता को सुधारने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। सोमवार को सब्जी मंडी में होने वाली सफाई और शिफ्टिंग की तैयारी को लेकर निगम की टीम पूरी तरह मुस्तैद है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455


Next Story