ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में हथियारबंद घुसपैठिया ढेर: सीक्रेट सर्विस की बड़ी कार्रवाई

ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में हथियारबंद घुसपैठिया ढेर: सीक्रेट सर्विस की बड़ी कार्रवाई
X


वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिजॉर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाने की एक और गंभीर कोशिश को सीक्रेट सर्विस ने नाकाम कर दिया है। रविवार तड़के एक हथियारबंद शख्स को, जो रिसॉर्ट के सुरक्षित क्षेत्र में घुस गया था, सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह करीब 1:30 बजे की है। करीब 20 वर्षीय एक युवक वेस्ट पाम बीच स्थित प्रॉपर्टी के नॉर्थ गेट पर एक शॉटगन और फ्यूल कैन लेकर अवैध रूप से दाखिल हो गया था। खतरे को भांपते हुए सीक्रेट सर्विस एजेंट और पाम बीच काउंटी शेरिफ के डिप्टी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गोली मार दी। घटना के वक्त राष्ट्रपति ट्रंप वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में थे।

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप को फ्लोरिडा में निशाना बनाने की कोशिश की गई हो। इससे पहले सितंबर 2024 में भी उन पर हमले का प्रयास हुआ था, जब वे गोल्फ खेल रहे थे। उस समय रेयान रुथ नामक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान मामले की जांच अब एफबीआई, सीक्रेट सर्विस और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है। फिलहाल घुसपैठिए की पृष्ठभूमि या मकसद के बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। सुरक्षा नियमों के तहत कार्रवाई में शामिल एजेंटों को जांच पूरी होने तक छुट्टी पर भेज दिया गया है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story