रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, पिता ने मासूम बेटे की हत्या कर खुद भी चुना मौत का रास्ता

रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, पिता ने मासूम बेटे की हत्या कर खुद भी चुना मौत का रास्ता
X


​भीलवाड़ा (अंकुर ,हलचल)। जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र के बडला ग्राम से आज एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। एक पिता ने कथित तौर पर अपने ही 12 वर्षीय मासूम बेटे की जान लेने के बाद स्वयं भी विषाक्त पदार्थ (जहर) का सेवन कर लिया। इस भयावह घटना में पिता और पुत्र दोनों की मौत हो गई है।

​अस्पताल में उपचार के दौरान पिता ने तोड़ा दम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में पिता को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी (MG) चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए भीलवाड़ा लाया जा रहा है।

​परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

एक ही परिवार के दो सदस्यों, विशेषकर मासूम बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पिता ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया और मासूम बेटे को मौत के घाट क्यों उतारा, इन कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से तफ्तीश कर रही है।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455

Next Story