कोतवाली के एएसआई महावीर सिंह की गोली लगने से मौत, रिवाल्वर साफ करते समय हुआ हादसा

कोतवाली के एएसआई महावीर सिंह की गोली लगने से मौत, रिवाल्वर साफ करते समय हुआ हादसा
X



भीलवाड़ा। शहर में शुक्रवार सुबह उस वक्त कोहराम मच गया, जब खाकी की गरिमा संभालने वाले एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) की अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। कोतवाली थाने में तैनात एएसआई महावीर सिंह अपनी सरकारी पिस्टल साफ कर रहे थे, तभी अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई, जिसने पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया है।

ड्यूटी खत्म कर लौटे थे घर, सफाई के दौरान हुआ हादसा


सूत्रों के मुताबिक, महावीर सिंह बीती रात कोतवाली थाने में मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी कर रहे थे। सुबह करीब 8:00 बजे अपनी शिफ्ट खत्म कर वे प्रतापनगर स्थित अपने आवास पहुंचे थे। घर पहुंचते ही उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाली और उसकी सफाई करने लगे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई जो उनके सिर में जा लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

महावीर सिंह

पदोन्नति की खुशी के बीच पसरा मातम

इस घटना की विडंबना देखिए कि महावीर सिंह हाल ही में हेड कांस्टेबल से पदोन्नत होकर एएसआई बने थे। उनके पिता भी भीलवाड़ा पुलिस से सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक रहे हैं। वर्ष 2003 में पुलिस सेवा में शामिल हुए अनुभवी अधिकारी का इस तरह चले जाना महकमे के लिए अपूरणीय क्षति है। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों व परिजनों का पक्ष

उप पुलिस अधीक्षक सज्जन सिंह ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह एक हादसा है। वह सर्विस रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे तभी गोली चली। आत्महत्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की गहनता से जांच जारी है।

उधर, मृतक के भाई ने बताया कि महावीर सिंह घर पर पिस्टल साफ कर रहे थे। उन्होंने तीन कारतूस निकाल लिए थे, लेकिन चौथा कारतूस निकालते समय अचानक गोली चल गई, जो जानलेवा साबित हुई।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455


Next Story