भीलवाड़ा में मानवता शर्मसार, गौवंश के साथ कुकर्म का वीडियो वायरल

भीलवाड़ा में मानवता शर्मसार, गौवंश के साथ कुकर्म का वीडियो वायरल
X

भीलवाड़ा। वस्त्र नगरी भीलवाड़ा से एक रूह कपा देने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ पुरानी धानमंडी क्षेत्र में एक बेज़ुबान गौवंश के साथ दरिंदगी का मामला प्रकाश में आया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति गौ माता के साथ कुकर्म करता दिखाई दे रहा है।

वीडियो वायरल होते ही भीमगंज थाना पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और साक्ष्य जुटाए।

उधर, घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है। लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान पुख्ता करने में जुटी है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही दबोच लिया जाएगा। इलाके में एहतियातन गश्त जारी है।

Next Story