कपासन में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने दो मासूमों को कुएं में फेंका, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कपासन में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने दो मासूमों को कुएं में फेंका, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
X


चित्तौड़गढ़ हलचल| जिले के कपासन थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने ही दो मासूम बच्चों की जान लेने के बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया। घरेलू विवाद के चलते उपजे इस खौफनाक कदम ने पूरे इलाके में शोक की लहर पैदा कर दी है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात्रि को काछियाखेड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शिनाख्त की, तो मृतका की पहचान अणछीबाई पत्नी पारस कच्छावा के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे मृतका के पति पारस ने बताया कि उसकी पत्नी शाम को अपने दो बच्चों—पांच वर्षीय मोनू और तीन वर्षीय सोनू—को साथ लेकर घर से निकली थी।

महिला का शव ट्रैक पर मिलने के बाद पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू की। संदेह होने पर जब रेलवे ट्रैक के पास स्थित एक कुएं में खोजबीन की गई, तो दोनों मासूम बच्चों के शव वहां तैरते मिले। पुलिस ने देर रात ही तीनों शवों को कब्जे में लेकर कपासन अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया।

विवाह समारोह में जाने को लेकर हुआ था झगड़ा

मृतका के पति ने पुलिस पूछताछ में बताया कि घर में एक पारिवारिक विवाह समारोह में जाने को लेकर बहस हुई थी। झगड़े के बाद अणछीबाई दोनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई। परिजनों को लगा कि वह शायद गुस्से में सीधे विवाह कार्यक्रम में ही चली गई है, लेकिन रात को उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455


Next Story