ईरान का बड़ा फैसला: तनाव के बीच भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रास्ता देने का भरोसा

ईरान का बड़ा फैसला: तनाव के बीच भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रास्ता देने का भरोसा
X


नई दिल्ली/अंतरराष्ट्रीय | पश्चिम एशिया में गहराते गैस और तेल संकट के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर आई है। इजरायल और अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने भारतीय जहाजों को सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) से गुजरने की अनुमति दे दी है। पहले सुरक्षा कारणों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के चलते ईरान ने इस मार्ग पर कड़ाई बरती थी।

सुरक्षित आवाजाही का दिया आश्वासन

सूत्रों के अनुसार, ईरानी अधिकारियों ने भारतीय जहाजों को इस मार्ग से सुरक्षित निकलने का पूरा भरोसा दिया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब वैश्विक ऊर्जा बाजार में आपूर्ति को लेकर भारी अनिश्चितता बनी हुई है। भारत के लिए यह मार्ग खाड़ी देशों से कच्चे तेल के आयात के लिहाज से जीवनरेखा माना जाता है।

थाईलैंड के जहाज पर हमले से बढ़ी चिंता

इस बीच, बुधवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बड़ा हादसा भी हुआ। थाईलैंड के पंजीकृत मालवाहक जहाज 'मयूरी नारी' पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल (गोला-बारूद) से हमला किया गया, जिससे जहाज में भीषण आग लग गई। रॉयटर्स के अनुसार, ओमानी नौसेना ने त्वरित बचाव अभियान चलाकर चालक दल के 20 सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया है, जबकि तीन नाविक अब भी लापता हैं जिनकी तलाश जारी है। इस हमले के बाद पूरे क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455


Next Story