दिल्ली विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बजट से पहले हाई अलर्ट

नई दिल्ली। राजधानी में मंगलवार सुबह दिल्ली विधानसभा को बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बजट पेश करने से कुछ घंटे पहले आई।
सूत्रों के अनुसार, पहला धमकी भरा ईमेल सुबह 7:28 बजे विधानसभा को भेजा गया, जबकि दूसरा ईमेल 7:49 बजे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के पर्सनल ई-मेल पर मिला। यह दूसरा मौका है जब गुप्ता को इस तरह की धमकी मिली है।
धमकी खालिस्तानी समर्थकों की ओर से भेजी गई मानी जा रही है। धमकी में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा समेत कई हाई-प्रोफाइल नेताओं का जिक्र था।
सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और पूरे विधानसभा परिसर की सघन जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। गुप्ता फिलहाल वाई श्रेणी की सुरक्षा में हैं।
पुलिस और अन्य एजेंसियां ईमेल के स्रोत का पता लगाने और किसी भी संभावित खतरे का जायजा लेने के लिए एंटी-सबोटाज जांच में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है और फिलहाल आम जनता के लिए घबराने की जरूरत नहीं है।
भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - [email protected] व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा
