पुलिस की कार्रवाई: अवैध करते डंपर व एस्कॉर्ट कर रही हैरियर कार जब्त

भीलवाड़ा BHN | जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फूलियाकलां थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते एक डंपर और उसकी एस्कॉर्ट कर रही लग्जरी कार को जब्त किया है।
पीपलेश्वर तिराहे के पास घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस टीम 1 और 2 अप्रैल की मध्य रात्रि को गश्त पर थी। इस दौरान पीपलेश्वर तिराहे के पास एक डंपर अवैध बजरी भरकर ले जाता दिखा, जिसकी एस्कॉर्ट (निगरानी) हैरियर कार कर रही थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों वाहनों को रुकवाया और डंपर चालक पप्पू जाट व विजय भील को मौके से गिरफ्तार कर लिया। माइनिंग विभाग की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।
पुलिस की जासूसी करने वाला भी धराया
कार्रवाई के दौरान पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने और अपराध की रोकथाम में बाधा डालने के आरोप में रामराज गोदारा निवासी फूलियाकलां को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल को भी 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त कर लिया है।
जेसीबी मालिक की तलाश
पुलिस जांच में सामने आया कि डंपर में बजरी भरने का कार्य कल्याण चाडा निवासी सणगारी की जेसीबी द्वारा किया गया था। पुलिस अब जेसीबी मालिक की तलाश में जुटी है।
कार्रवाई करने वाली टीम:
इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी राजकुमार नायक, सउनि टोडरमल, कांस्टेबल किशोर और सत्यनारायण की मुख्य भूमिका रही।
