बडला चौराहे के पास स्कूटी सवार महिला से चेन स्नेचिंग, मची अफरा-तफरी

भीलवाड़ा। शहर के बडला चौराहा क्षेत्र में गुरुवार शाम सरेराह चेन स्नेचिंग की वारदात से सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से करीब डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए।
भीलवाड़ा में स्कूटी सवार माहिला की चैन छीनी:बेटी की चेन भी छीनने की कोशिश, बदमाश फरार
भीलवाड़ा2 घंटे पहले
वारदात का शिकार मां-बेटी ने थाने में पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाई है। - Dainik Bhaskar
वारदात का शिकार मां-बेटी ने थाने में पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
भीलवाड़ा शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ला चौराहे पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला से सोने की चेन छीन ली। शास्त्री नगर निवासी श्वेता जैन अपनी 10 साल की बेटी के साथ बाजार जा रही थीं, तभी पीछे से आए बदमाशों ने झपट्टा मारकर करीब डेढ़ तोला वजनी चेन खींच ली। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर बडला चौराहे का है, यहां शास्त्री नगर से श्वेता जैन अपनी 10 साल की बेटी के साथ मार्केट की ओर आ रही थी।
इसी दौरान नाले के पास पीछे से बाइक पर 2 युवकों ने झपट्टा मारा और उसकी डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन खींच ली।
बदमाशों ने पीछे बैठी उसकी बेटी के गले में पहना चेन पर भी झपट्टा मारा लेकिन उसकी चेन नहीं खींच पाए। इस दौरान बेटी के पेट में हल्की चोट आ गई।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
