दर्दनाक हादसा- ईंट भट्टे के टैंक में गिरने से 7 वर्षीय मासूम की मौत

दर्दनाक हादसा- ईंट भट्टे के टैंक में गिरने से 7 वर्षीय मासूम की मौत
X

भीलवाड़ा पुनीत। सदर थाना क्षेत्र के हलेड़ रोड पर स्थित एक ईंट भट्टे पर शुक्रवार को दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ खेलते-खेलते पानी के टैंक में गिरने से एक 7 वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

खेलते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मृतक बालक की पहचान शिवम (7) पुत्र कैलाश प्रजापत के रूप में हुई है। बालक का परिवार बडला चौराहे के पास रहता है और उसके पिता का हलेड़ रोड पर स्वयं का ईंट भट्टा है। शुक्रवार को शिवम भट्टे पर खेल रहा था, इसी दौरान वह अचानक पानी से भरे टैंक में गिर गया।

अस्पताल में घोषित किया मृत

परिजन आनन-फानन में मासूम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों और परिचितों की भीड़ जमा हो गई। वर्तमान में बालक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। सदर थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है ।

Next Story