अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग: श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत डूबा, 80 नौसैनिकों की मौत

कोलंबो/वॉशिंगटन। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग आज पांचवें दिन और भी भीषण हो गई है। हिंद महासागर में एक बड़ी सैन्य कार्रवाई के तहत अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास टॉरपीडो से हमला कर डुबा दिया है। इस हमले में अब तक 80 ईरानी नौसैनिकों के मारे जाने की पुष्टि श्रीलंकाई सरकार ने की है।
हिंद महासागर में अमेरिकी पनडुब्बी का घातक प्रहार
यह तो बस शुरुआत है": अमेरिकी रक्षा मंत्री की चेतावनी
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जानकारी दी कि हिंद महासागर में तैनात एक अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी जहाज को निशाना बनाया। यह युद्धपोत पिछले महीने भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित '2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू' में हिस्सा लेकर वापस ईरान लौट रहा था। श्रीलंकाई अधिकारियों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच जहाज ने गाले शहर से 40 समुद्री मील दूर संकट का संदेश भेजा था। जहाज पर कुल 180 नौसैनिक सवार थे, जिनमें से 32 घायलों को श्रीलंकाई नेवी ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है। शेष लापता लोगों के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
यह तो बस शुरुआत है": अमेरिकी रक्षा मंत्री की चेतावनी
रक्षा मंत्री हेगसेथ ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान अभी शुरुआती दौर में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका और इजराइल मिलकर एक सप्ताह के भीतर ईरान के पूरे हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण कर लेंगे। हेगसेथ ने कहा, "यह कभी बराबरी की लड़ाई नहीं थी। हम उन्हें उस समय मार रहे हैं जब वे कमजोर हैं, और यही रणनीति होनी चाहिए।"
ट्रम्प की हत्या की साजिश रचने वाला ईरानी कमांडर ढेर
एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, हेगसेथ ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने उस ईरानी यूनिट के लीडर को मार गिराया है जिसने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की साजिश रची थी। हालांकि उन्होंने नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन बताया कि यह कार्रवाई मंगलवार को की गई। बता दें कि ईरान ने जनवरी 2025 में इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था, लेकिन अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट लगातार ईरानी संलिप्तता के दावे करता रहा है।
ईरान में हाहाकार: मरने वालों का आंकड़ा 1,000 के पार
ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल के लगातार हमलों से ईरान के विभिन्न शहरों में तबाही मची है। अब तक देश में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,045 हो गई है। अस्पतालों में घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455
