बजरी माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 9 ट्रैक्टर ट्राली जब्त,7 आरोपी गिरफ्तार

X
By - bhilwara halchal |8 Feb 2026 10:47 AM IST
भीलवाड़ा। जिले में अवैध बजरी खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरी माफियाओं की कमर तोड़ दी है। यह कार्रवाई IPS प्रोबेशनर माधव उपाध्याय के नेतृत्व में की गई।
रायपुर थाना क्षेत्र में पनोतिया और नाथडीयास गांवों के बीच स्थित कोठारी नदी से अवैध बजरी परिवहन करते हुए 9 ट्रैक्टर जब्त किए गए। मौके पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया।
घटना की सूचना थाना रायपुर को दी गई, जिसके बाद सभी जब्त ट्रैक्टरों और आरोपियों को थाना रायपुर के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियानों को सख्ती से जारी रखा जाएगा।
Next Story
