फिर हुआ फेरबदल, 9 IPS अधिकारियों के तबादले

जयपुर | राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने गुरुवार देर शाम भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की एक नई तबादला सूची जारी की है। इस फेरबदल में जयपुर कमिश्नरेट से लेकर कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदला गया है।

​बाड़मेर और झुंझुनूं को मिले नए SP: चूनाराम जाट को बाड़मेर और कावेंद्र सिंह सागर को झुंझुनूं का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

​जयपुर कमिश्नरेट में बदलाव: संजीव नैन अब जयपुर के नए DCP (Crime) होंगे, वहीं योगेश गोयल को DCP (Traffic) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

​महिला अधिकारी का तबादला: सुश्री ज्येष्ठा मैत्री को सवाई माधोपुर का नया SP बनाया गया है।

​अन्य नियुक्तियां: हनुमान प्रसाद मीणा अब SP जयपुर ग्रामीण होंगे, जबकि पीयूष दीक्षित को ACB जयपुर में SP के पद पर तैनात किया गया है। निश्चय प्रसाद एम को SP चूरू की कमान मिली है।

​पुराने आदेश हुए निरस्त:

सरकार ने इस सूची के साथ ही 13 मार्च 2026 को जारी किए गए पूर्व आदेशों को भी तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया है। इसके तहत राम मूर्ति जोशी, सुधीर जोशी, नरेंद्र सिंह, ज्ञान चंद्र यादव और लोकेश सोनवाल के तबादले रद्द कर दिए गए हैं।

Next Story